Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tonk Election Result: राजस्‍थान विधानसभा 2023 में सचिन पायलट ने 29475 वोटों से जीत दर्ज की, दूसरी बार बने MLA

Tonk Election Result 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टोंक विधानसभा क्षेत्र से सचिन पायलट एक बार फिर जीत गए हैं। यहां पर कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के सामने भाजपा के अजीत सिंह मेहता ने चुनाव लड़ा था। साल 2023 के चुनाव सचिन पायलट ने कुल 105812 और अजीत सिंह मेहता ने 76337 वोट हासिल किए। जीत का अंतर 76337 रहा।

टोंक विधानसभा सीट राजस्थान की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यहां 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। सचिन पायलट विधायक चुने गए थे। इस बार भी सचिन पायलट मैदान में हैं। टोंक विधानसभा क्षेत्र चुनाव 2023 के परिणाम पर हर किसी की नजर है।

Tonk Election Result 2023

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में सचिन पायलट ने 1,09,040 वोट हासिल किए थे। भाजपा ने उनके सामने मुस्लिम चेहरे युनूस खान को मैदान में उतारा था। पिछले चुनाव में पायलट ने भाजपा के यूनुस खान को 54,179 मतों से पीछे छोड़ा। इस बार युनूस खान भाजपा से बगावत करके नागौर जिले की डीडवाना से चुनाव लड़ रहे हैं।

Sachin Pilot vs ajit singh mehta

बीजेपी उम्‍मीदवार अजीत सिंह मेहता साल 2023 में टोंक से विधायक रह चुके है। टोंक भाजपा के दिग्‍गज नेता माने जाते हैं। वहीं, सचिन पायलट राजस्‍थान कांग्रेस के चीफ, दौसा से सांसद और केंद्र में मंत्री भी रह चुकी है। राजस्‍थान की वीआईपी सीट टोंक शहरी क्षेत्र में मुस्लिम वोटर खूब हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गुर्जर मतदाताओं की संख्‍या अधिक है। जातीय समीकरण सचिन पायलट के पक्ष में हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में सचिन पायलट की राजनीतिक प्रतिष्‍ठा भी दांव पर लगी हुई है, क्‍योंकि साल 2018 के चुनाव के बाद से ही सीएम पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी मनमुटाव शुरू हो गया था। साल 2020 में सचिन पायलट ने बगावत भी कर दी थी। इसी के चलते सचिन पायलट को डिप्‍टी सीएम और पीसीसी चीफ पद खोना पड़ा था।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम वीआईपी सीटें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+