Assembly Election Results 2018 Live: राजस्थान और एमपी में सीएम पर फंसा कांग्रेस का पेंच
नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने मिजोरम में सत्ता गंवाई लेकिन हिंदी बेल्ट के राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद सरकार बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश में 230 सीटों में से कांग्रेस को 114, बीजेपी को 109 सीटें, निर्दलीय के खाते में 4 जबकि बसपा को 2 और सपा को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है। तेलंगाना में केसीआर के नेतृत्व में टीआरएस एक बार फिर अन्य दलों पर भारी पड़ी तो मिजोरम में एमएनएफ को स्पष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस के लिए लंबे समय से बड़ी जीत की तलाश शायद खत्म होती दिखाई दी है और इसका असर आने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान भी देखने को मिल सकता है। पढ़ें, पल-पल का अपडेट..

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications