Assembly Election Results 2018: भाजपा सांसद बोले, मुझे पहले से पता था हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हारेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश चौंकाने वाला

नई दिल्ली। राजस्थान में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई और आखिरकार कांग्रेस ने यहां बढ़त बनाई और सरकार बनाने की करीब पहुंच गई है। उसके बाद भाजपा के भीतर से आवाज उठने लगी है। एक तरफ जहां दोनों ही दलों के नेता चुनाव परिणाम की समीक्षा करने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के भीतर से नेताओं की आवाज सामने आने लगी है। राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय काकड़े ने चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की पहले से ही जानकारी थी कि प्रदेश में पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

sanjay

संजय काकड़े ने की आलोचना
संजय काकड़े ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजों को लेकर मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं, लेकिन मध्य प्रदेश चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम विकास के मुद्दे को भूल गए, जिसे नरेंद्र मोदी ने 2014 में शुरू किया था। विकास के मुद्दे को भुलाकर राम मंदिर, मूर्ति लगाने और नामों को बदलने का मुद्दा केंद्रीय मुद्दा बन गया है। यही वजह है कि पार्टी को इस तरह के चुनावी नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने भी बताई थी वजह
एक तरफ जहां संजय ने चुनावी नतीजे सामने आने के बाद पार्टी पर सवाल खड़ा किया है तो दूसरी तरफ पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मध्य प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में काग्रेस को कमतर आंका और उसे हल्के में लिया। लेकिन मैं अपने विरोधियों की तारीफ करना चाहूंगा कि इस बार कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। पार्टी के भीतर इस बार विरोध नहीं देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election results 2018: बीजेपी के आक्रामक महासचिव बोले, इस बार एमपी में कांग्रेस एकजुट होकर लड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+