गुजरात में जीत के बाद बीजेपी ने काटा 'मशरूम केक', कांग्रेस बोली थी मशरूम खाकर लाल हो रहे मोदी
गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका अंदाजा रुझानों से लग गया है। रुझानों पर नजर डालें तो प्रदेश में कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा मुख्यालय और देशभर में जीत का जश्न भी शुरू हो गया है।

नई दिल्ली। गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका अंदाजा रुझानों से लग गया है। रुझानों पर नजर डालें तो प्रदेश में कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा मुख्यालय और देशभर में जीत का जश्न भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में जाने से पहले जहां जीत का साइन दिखाया तो वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा जीत की खुशी में मुख्यालय में 'मशरूम केक' ले आए हैं।

अल्पेश ने कहा था ताइवान से आते हैं मशरूम!
तेजिंदर बग्गा का निशाना ओबीसी एकता मंच के नेता अल्पेश ठाकोर पर था। कांग्रेस के अल्पेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि वो रोजाना ताइवान के मशरूम खा रहे हैं, जिसके कारण उनके गाल काफी लाल हो गए हैं। अल्पेश ने कहा था, 'मोदी का रंग मेरी तरह गहरा हुआ करता था लेकिन अब उनके गाल लाल हो गए हैं।'

करोड़ों के मशरूम खा जाते हैं मोदी
अल्पेश ने बताया था कि मोदी हर रोज 4 लाख रुपये के मशरू खा रहे हैं जो कि ताइवान से मंगाया जाता है। इस एक मशरूम की कीमत 80,000 रुपये है। वो महीने में 1 करोड़ 20 लाख केवल मशरूम खाने पर ही खर्च कर देते हैं।
तेजिंदर बग्गा ने काटा 'मशरूम केक'
अल्पेश के इसी बयान पर तेजिंदर बग्गा 'मशरूम केक' लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आकर उनके साथ ये केक काटे और खाएं। उन्होंने केक को फोटो ट्विटर पर डालते हुए लिखा, 'ताइवान से मशरूम केक। आज की जीत का जश्न मनाने के लिए।'












Click it and Unblock the Notifications