चुनावी रणनीति बनाने का काम छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर अब क्या करेंगे?
नई दिल्ली, मई 2। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मतदान से पहले ट्विटर पर ऐलान किया था कि अगर भाजपा तीन अंकों को छू लेती है तो वो ये स्पेस छोड़ देंगे।
Recommended Video

उनके दावे के मुताबिक भाजपा 100 का आंकड़ा नहीं छू पाई और 78 के आसपास सिमट कर रह गई। टीएमसी की इतनी बड़ी जीत के बाद भी उन्होंने ऐलान किया कि अब वो आगे चुनावी रणनीति बनाने का काम नहीं करेंगे। एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बात कही।
जब उनसे ये पूछा गया कि अगर वो ये काम नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि ये फैसला उन्होंने अचानक नहीं लिया। इस बारे में वो लंबे समय से सोच रहे थे और जीत के बावजूद वो अपनी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे वो क्या करेंगे इस बारे में फैसला करने के लिए कुछ समय चाहिए। हालांकि उन्होंने राजनीति में आने और किसी राजनीतिक पद पर काम करने की किसी संभावना से इनकार किया।
क्या कहा था प्रशांत किशोर ने?
प्रशांत किशोर ने 21 दिसम्बर 2020 को ट्वीट किया था जिसमें लिखा था "समर्थक (बीजेपी) मीडिया के उस वर्ग के लिए जिसने प्रचार की हाइप बढ़ा रखी है, पश्चिम बंगाल में बीजेपी डबल डिजिट में आने के लिए संघर्ष करेगी।
उन्होंने आगे लिखा था कि "प्लीज ये ट्वीट सेव कर लीजिए। अगर बीजेपी इससे बेहतर करती है तो मैं ये जगह छोड़ दूंगा।"
अब चुनाव के नतीजों के साथ प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति की कमान संभाली थी। परिणामों में ममता बनर्जी की टीएमसी 200 से ज्यादा सीट के प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों और धुआंधार प्रचार के बावजूद 80 से कम पर सिमट गई है।
ऐसे में ये माना जा रहा था कि प्रशांत किशोर को अब काम छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन प्रशांत किशोर ने काम छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications