विधानसभा चुुनाव 2017: गोवा में 83 फीसदी और पंजाब में 70 फीसदी मतदान

दोनों ही राज्यों में भाजपा फिर से सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

नई दिल्ली।देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत आज 4 फरवरी से हो गई। गोवा और पंजाब दोनों ही राज्यों में लोगोंं ने रिकॉर्ड वोटिंग की है।

voting live
  • पंजाब में 70 फीसदी मतदान हुआ
  • गोवा में वोटिंग खत्म, रिकॉर्ड 83 फीसदी मतदान
  • पंजाब में 4 बजे तक 66 फीसदी वोटिंग, 6 बजे तक होगा मतदान
  • पंजाब में दोपहर 3 बजे तक 55 फीसदी मतदान
  • गोवा में दोपहर 3 बजे तक 67 फीसदी मतदान
  • पंजाब के फिरोजपुर में गुरु हरसहाय इलाके में पोलिंग बूथ के पास बाइक सवार ने की फायरिंग
  • पंजाब में वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, 2 बजे तक हुआ 44% मतदान
  • पंजाब में बेहद धीमी गति से वोटिंग, 1 बजे तक 33 फीसदी मतदान
  • पंजाब के जालंधर में वोट डालने पहुंचे गायक और भाजपा नेता हंसराज हंस
  • वोट डालने के बाद सिद्धू ने कहा, राहुल गांधी को जीत का तोहफा देंगे
  • पत्नी नवजौत कौर के साथ अमृतसर में वोट डालने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू
  • गोवा में सुबह 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान, पंजाब में 13 प्रतिशत
  • पंजाब के जालंधर में अपनी मां के साथ वोट डालने पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह
  • पंजाब के लांबी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डाला अपना वोट
  • पंजाब में सुबह 10:30 बजे तक 12 प्रतिशत वोटिंग
  • पंजाब में सुबह 9:30 बजे तक 8 प्रतिशत मतदान
  • आप सांसद भगवंत मान ने पंजाब के मोहाली में डाला अपना वोट
  • सुबह 9 बजे तक नोर्थ गोवा में 16% और साउथ गोवा में 14% वोटिंग
  • कांग्रेस उम्मीदवार परगट सिंह ने जालंधर में बूथ नंबर 66 पर डाला अपना वोट
  • पंजाब के गुरदासपुर में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डाला अपना वोट
  • जालंधर में भी ईवीएम में गड़बड़ी के चलते मतदान में देरी
  • नवजोत सिंह सिद्धू की विधानसभा सीट अमृतसर ईस्ट पर मतदान में देरी, ईवीएम में गड़बड़ी
  • पंजाब में लांबी विधानसभा सीट के बूथ नंबर 118 पर डाला गया पहला वोट
  • पंजाब में सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान, 117 सीटों के लिए 1145 उम्मीदवार मैदान में
  • गोवा विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने डाला वोट
  • रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी में पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर डाला वोट

भाजपा के लिए सरकार बचाना बड़ी चुनौती

इस समय पंजाब में अकाली दल-भाजपा के गठबंधन की सरकार है, जबकि गोवा में भाजपा की सरकार है। जहां एक ओर दोनों ही राज्यों में भाजपा फिर से सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस और पहली बार यहां चुनाव में उतर रही आम आदमी पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। आपको बता दें कि इन चुनावों का परिणाम 11 मार्च को घोषित किया जाएगा।

पंजाब में तीसरी बार बनेगी अकाली-भाजपा सरकार?
पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। यहां पिछले दो बार से अकाली और भाजपा के गठबंधन की सरकार है और इस बार भी उनकी कोशिश है कि तीसरी बार भी बाजी उन्हीं के हाथ में जाए। जहां एक ओर यह चुनाव मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89) और सुखबीर सिंह बादल के लिए चुनौती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कैप्टन अमरिन्दर सिंह के लिए यह चुनाव निर्णायक साबित होने वाला है। दरअसल, अमरिन्दर सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। आपको बता दें कि अरिन्दर सिंह लांबी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गढ़ है।


गोवा का चुनाव भी होगा दिलचस्प
गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां भाजपा ने मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को मुख्यमंत्री पद के चेहरा नहीं बनाया है। भाजपा बार-बार यह भी कह रही है कि पूर्व सीएम और मौजूदा रक्षा मंत्री गोवा वापस आ सकते हैं। आपको बता दें कि गोवा में मनोहर पर्रिकर काफी लोकप्रिय हैं और भाजपा उनकी लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में कभी बीजेपी की सहयोगी रही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने चुनाव के लिए आरएसएस के बागी नेता सुभाष वेलिंग्कर के गोवा सुरक्षा मंच और शिवसेना के साथ गठबंधन किया है। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी यहां से चुनाव लड़ रही है। गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+