UP में वोटिंग से कुछ घंटे पहले पीएम मोदी के इंटरव्यू पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- जनता देगी जवाब

नई दिल्ली, 09 फरवरी। उत्तर प्रदेश में अब से कुछ घंटे बाद ही विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने वाला है। वोटिंग से ठीक पहले बुधवार की रात पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया, जिस पर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। एक तरफ जहां अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने यूपी में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया वहीं, कांग्रेस ने वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री का साक्षात्कार को उनका डर और घबराहट बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary और Mayawati पर यूं बरसे PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    assembly election 2022 few hours before voting in UP Congress took a jibe at PM Modi interview

    रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा,

    संसद के दोनों सदनों में 'मन की बात' नहीं बनी,
    तो अब मतदान के पहले एक घँटे टीवी पर भी.. राजा की घबराहट साफ़ है और डर गहरा,
    मग़र जनता तो अपना 'मन' बना चुकी है। कल गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और आम जनता मतदान से जवाब देगी।

    सुरजेवाला का यह ट्वीट पीएम मोदी के इंटरव्यू के कुछ देर बाद ही आया। इस ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर तंज कसने की भी कोशिश की है और वोटिंग से पहले इस तरह के कार्यक्रम पर सवाल खड़ा किया है।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का राहुल गांधी को जवाब- मैंने संसद में किसी के नाना, दादा को कुछ नहीं कहा

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    अपने इंटरव्यू में पीएम ने कहा, देश में एक कल्चर चला है, राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे। 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे। मैं इस चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा के प्रति लहर है, भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+