पीएम मोदी का राहुल गांधी को जवाब- मैंने संसद में किसी के नाना, दादा को कुछ नहीं कहा

नई दिल्ली, 9 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू को लेकर दिए बयान पर कहा है कि मैंने किसी के पिता, माता, नाना, दादा के लिए कुछ नहीं कहा। मैंने देश के प्रधानमंत्री ने क्या कहा था, वो बताया है। मैंने बताया कि एक प्रधानमंत्री के ये विचार थे तब क्या स्थिति थी और आज प्रधानमंत्री के ये विचार हैं तब क्या स्थिति है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान को लेकर निशाना बनाया था, जिसके बाद उन्होंने ये कहा है। बुधवार को एएनआई के साथ साक्षात्कार में पीएम ने ये कहा।

पीएम मोदी

Recommended Video

      UP Election 2022: Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary और Mayawati पर यूं बरसे PM Modi | वनइंडिया हिंदी

      उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर आए इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा निशाने पर लिया है, वहीं समाजवादी पार्टी पर भी हमले किए हैं। पीएम मोदी ने कहा, देश की आज जो हालत है उसमें सबसे जिम्मेदार कोई मुख्य धारा है तो वे कांग्रेस है। इस देश को जितने प्रधानमंत्री मिले उसमें अटल बिहारी वाजपेयी और मुझे छोड़कर सारे प्रधानमंत्री कांग्रेस स्कूल के रहे। कांग्रेस की कार्यशैली और विचारधारा के आधार सम्प्रदायवाद, जातिवाद, भाषावाद, प्रांतवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार हैं। अगर यही इस देश की मुख्य धारा में रहेगा तो देश का कितना बड़ा नुकसान होगा।

      नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे। ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है।

      सपा को भी लिया निशान पर

      समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं समाज के लिए हूं लेकिन मैं जो नकली समाजवाद की चर्चा करता हूं ये पूरी तरह परिवारवाद है। लोहिया जी का परिवार कहीं नजर आता है क्या? जॉर्ज फर्नांडिस का परिवार कहीं नजर आता है क्या? नीतीश बाबू का परिवार कहीं नजर आता है क्या? एक बार किसी ने मुझे चिट्ठी भेजी थी कि उ.प्र. में समाजवादी पार्टी के परिवार से 45 लोग ऐसे थे जो किसी ना किसी पद पर थे। किसी ने मुझे कहा कि उनके पूरे परिवार में 25 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

      पंजाब में भाजपा विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी

      पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, भाजपा पंजाब में सबसे विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी है। समाज जीवन के बहुत से वरिष्ठ लोग, राजनीति के बहुत बड़े महारथी भी अपने पुराने दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। हमने छोटे किसानों के लिए जो काम किया है, उसकी पंजाब में जबरदस्त पहुंच है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+