राहुल को 'किस' करने वाली महिला को पति ने जिंदा जलाया

लेकिन जिस महिला ने, राहुल गांधी के गाल को सबसे पहले आकर चूमा था, उसके लिए शुक्रवार का दिन काल बनकर आया। उसके पति ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला और खुद को भी आग लगा ली है। मृतका का नाम बोनती था और वह कांग्रेस वार्ड मेंबर की सदस्या थी।
Did You Know: राहुल गांधी को लोग सुनने नहीं देखने आते हैं
हालांकि अभी वह अस्पताल में हैं और जिंदा है लेकिन उसकी बीवी मौत के आगोश में सो चुकी है। न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक मृतका का खूनी पति अपनी बीवी से बुधवार से ही नाराज चल रहा था क्योंकि उसकी बीवी ने राहुल को चूमा था। जिसको लेकर दोनों के बीच में लगातार झगड़ा हो रहा था। पति ने मृतका को काफी मारा-पीटा भी था और शुक्रवार को जब उसका गुस्सा हद पार गया और उसने अपनी बीवी को जिंदा जला दिया।
मालूम हो कि असम को जोरहट में राहुल गांधी उस समय शर्म से लाल हो गये थे जिस समय वह जनसभा में बैठे थे और आदिवासी महिलाओं ने उन्हें अचानक से चूमना शुरू कर दिया। महिलाओं ने राहुल को किस किया और उनके बालों पर हाथ फेरने लग गयी थीं।
राहुल, अचानक हुए इस महिला प्यार से एकदम से घबरा और शर्मा गये और इसी कारण वह अपनी जनसभा से उठ खड़े हुए और मुस्कुराते हुए वहां से चल दिये थे।
Did You Know: चुनावी जनसभा में आम लोग राहुल गांधी को सुनने नहीं देखने आते हैं। लखनऊ के एक जनसभा में जुटी भारी भीड़ ने कहा था कि राहुल गांधी जब मंच पर आस्तिन चढ़ा-चढ़ा कर गुस्सा-गुस्सा कर बोलते हैं ना हमें एकदम दबंग वाले सलमान खान की तरह लगते हैं। वो भी गु्स्से में आस्तिन चढ़ा कर फिल्म मे बोलता था।
तो वहीं गांव से आये लोगों ने मीडिया से कहा था कि अरे सरकार कौनो की बनें, हमरा क्या, कौन सा हमारे लिए कुछ खास हो जायेगा, हमें तो बस खबर मिली तो हम चले आये। राहुल गांधी को दूर से ही देखत हैं, बहुत निक (अच्छे) लागत हैं। इनकी बहनियां भी बहुत खूबसूरत बाटिन, जैसन सिनेमा की हीरो-हरोईन होवत हैं ना, वैसन हमका लागत हैं दोनों भाई-बहिन।


Click it and Unblock the Notifications
