Assam पुलिस में कई वरिष्ठ पद पड़े हैं खाली, 2250 से ज्यादा वाहनों की कमी, सरकारी दस्तावेजों में हुआ खुलासा
Assam News: असम पुलिस वर्तमान समय में ADGP, IG, DIG और SP पदों सहित विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं। आधिकारिक दस्तावेजों से पता चलता है कि राज्य पुलिस अपनी आवश्यक वाहन क्षमता के 70% से भी कम के साथ काम कर रही है। इससे पुलिस की कार्यक्षमता र भी असर पड़ रहा है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, असम पुलिस की कुल स्वीकृत संख्या 79,852 कर्मियों की है, जिसमें असम पुलिस रेडियो संगठन (APRO) के 4,835 सदस्य शामिल हैं। गृह विभाग के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, इनमें से कुल 12,485 पद, जो आवश्यक जनशक्ति का 15.64 प्रतिशत है, वर्तमान में विभिन्न स्तरों पर रिक्त पड़े हैं।

दस्तावेजों से पता चलता है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के छह में से तीन पद खाली हैं। इसी तरह, पुलिस महानिरीक्षक के 14 में से तीन पद खाली हैं। 15 स्वीकृत पदों में से नौ पर कोई उप महानिरीक्षक नहीं है। इसके अलावा, असम पुलिस में कुल 147 स्वीकृत पदों में से पुलिस अधीक्षक, सहायक आईजी, कमांडेंट और वरिष्ठ एसपी रैंक के अधिकारियों के आठ पद खाली हैं।
वाहन की कमी
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के आकलन के अनुसार, असम पुलिस को कुशल संचालन के लिए 7,800 वाहनों की आवश्यकता है। हालांकि, पुलिस के पास वर्तमान में 5,543 वाहन उपलब्ध हैं। जिनमें से 1,413 किराए पर हैं और बाकी सरकारी हैं। इसका मतलब है कि वे अपनी वाहन आवश्यकता के केवल 71.06% पर काम कर रहे हैं।
बीपीआरएंडडी मानकों के अनुसार, असम पुलिस को अभी भी 2,257 वाहनों की कमी है। पुलिस के पास जो सरकारी वाहन (1,888) है उसमें अधिकतम वाहन दोपहिया हैं। राज्य सरकार हर साल किराए के वाहनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। सरकार 2016 से लेकर अब तक कुल 412.79 करोड़ रुपये का किराया चुका चुकी है।
अकेले चालू वर्ष में किराए के वाहनों के लिए 53.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। असम पुलिस के पास 336 पुलिस स्टेशन और 295 आउटपोस्ट (चौकियां) हैं। जिनमें से एक थान और 15 आउटपोस्ट निष्क्रिय हैं। अभी नौ थाने और 17 आउटपोस्ट किराए की जगह से चल रहे हैं। जबकि 326 थाने और 263 आउटपोस्ट के पास स्थायी भवन हैं।












Click it and Unblock the Notifications