Assam NH 715 Project: ₹6,957 करोड़ का मेगा हाईवे प्रोजेक्ट, NH-715 होगा 4 लेन, काजीरंगा कनेक्टिविटी को बूस्ट
Assam NH 715 Project: केंद्र सरकार और असम राज्य सरकारी की कोशिश सड़क परिवहन के इन्फ्रास्ट्रक्चर में विस्तार किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के साथ ही असम को पर्यटन के लिहाज से भी बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाने की योजना है। सड़कों के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 715 (NH-715) के कलियाबोर से नुमालीगढ़ तक 85.675 किलोमीटर लंबे सेक्शन को चार लेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है।
करीब ₹6,957 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड पर विकसित किया जाएगा। यह हाईवे पूर्वोत्तर भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मार्ग गुवाहाटी को ऊपरी असम से जोड़ने वाले प्रमुख कॉरिडोर का हिस्सा है। अपग्रेड के बाद यातायात का दबाव कम होगा और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Assam NH 715 Project: काजीरंगा के लिए खास प्लान
- NH-715 का यह हिस्सा काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) के करीब से गुजरता है। इसी वजह से परियोजना में वन्यजीव सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
- प्रस्ताव के अनुसार, एलिवेटेड कॉरिडोर और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि काजीरंगा आने-जाने वाले पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिलेगी।
- जानवरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष अंडरपास और ओवरपास बनाए जा सकते हैं। सड़क किनारे सुरक्षा बैरियर और साउंड मैनेजमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे।
Assam NH 715 Project: आर्थिक और लॉजिस्टिक फायदा
नुमालीगढ़ रिफाइनरी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को तेज कनेक्टिविटी मिलने से लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ा लाभ होगा। चाय उद्योग, पेट्रो-केमिकल और कृषि उत्पादों की ढुलाई तेज और किफायती होगी। निर्माण चरण में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
Assam NH Project: बेहतर होगी भविष्य की कनेक्टिविटी
यह प्रोजेक्ट असम को पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से जोड़ने वाली व्यापक हाईवे योजना का हिस्सा है। चार लेन बनने के बाद यह मार्ग गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ कॉरिडोर की क्षमता को दोगुना कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि NH-715 का यह अपग्रेड असम में पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक विकास के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications