असम-मिजोरम में फिर बढ़ा तनाव, कॉन्ट्रैक्टर को बंदूक की नोक पर अगवा करने का आरोप, शुरू हुआ लेटर वॉर

गुवाहाटी, 03 सितंबर। असम और मिजोरम के बीच एक बार फिर से टकराव की स्थिति बन गई है। दो राज्यों के बीच विवादित सीमा के बीच चल रहा यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिजोरम के कोलासिब के डिस्ट्रिक्ट डेप्युटि कमिश्नर ने असम के हेलंडी डिस्ट्रिक्ट डेप्युटि कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ऐटलाग में असम पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर के साथ मारपीट की और उसे अगवा कर लिया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि जेसीबी ऑपरेटर को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया है। वहीं मिजोरम पुलिस के अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि असम के पुलिसवाले निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं और जेसीबी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

assam

पत्र में दावा किया गया है कि जेसीबी ऑपरेट की आंख में पट्टी बांधकर उसे बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया। यही नहीं उसे नदी तक घसीटा गया और धमकी दी गई। जेसीबी की चाभी और ऑपरेटर का फोन छीन लिया गया। कोलासिब के डीसी ने अपने समकक्ष से अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और उन लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करें जो इस अपहरण में शामिल हैं।

इस बीच जो रिपोर्ट सामने आई है उसमे दावा किया गया है कि असम पुलिस और प्रशासन ने मिजोरम की सरकार पर असम की सीमा के भीतर घुसपैठ की कोशिश की है और यहां एक कैंप, 2 बंकर बना लिया है जहां पर एलएमजी तैनात की गई है जिससे कि एक बार फिर से असम-मिजोरम बॉर्डर पर लोगों का नरसंहार किया जा सके। बता दें कि 26 जुलाई को मिजोरम और असम के बीच बॉर्डर पर हुई हिंसा में तकरीबन 6 पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी जबकि 50 लोग घायल हो गए थे। इसहिंसा के बाद केंद्र सरकार को दोनों राज्यों के बीच शांति स्थापित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा था। 5 अगस्त को दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच बैठक में सीमा पर शांति बनाए रखने का फैसला लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+