असम के मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, कहा- भगवान के कंप्यूटर में बना कोविड, वहीं से तय होते हैं मरीज
नई दिल्ली, 27 अगस्त: पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। साथ ही महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा, लेकिन हमारे देश के नेता फालतू की बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। अब असम के वरिष्ठ मंत्री ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। उनके मुताबिक कोरोना वायरस भगवान के कंप्यूटर में बना है, जो ये तय करता है कि कौन संक्रमित होगा कौन नहीं।
Recommended Video

परिवहन, उद्योग, वाणिज्य और तीन अन्य विभागों का जिम्मा संभाल रहे मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने बुधवार को कामरूप जिले में कोविड-19 पीड़ितों की विधवाओं को सहायता राशि बांटी। इसके बाद उन्होंने एक 90 वर्षीय महिला का किस्सा साझा किया। मंत्री के मुताबिक मंगलवार को आधी रात को उन्होंने गुवाहाटी के फुटपाथ पर बिना मास्क एक महिला को देखा। उस महिला जैसे लोग कोविड से संक्रमित नहीं होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति ने पहले से ही तय किया है कि कौन संक्रमित होगा और कौन बचेगा। इस मामले में भगवान के कंप्यूटर में एक सूची तैयार की जाती है। ये कोई सामान्य मानव निर्मित कंप्यूटर नहीं है, बल्कि भगवान का अपना सुपर कंप्यूटर है। कंप्यूटर ने 2% मृत्यु दर के साथ कोविड -19 वायरस को पृथ्वी पर भेजने का फैसला किया। पटोवरी के मुताबिक WHO समेत कई संस्थानों ने इस छोटे से वायरस पर अरबों खर्च किए लेकिन वो इसका इलाज खोजने में विफल रहे।
कांग्रेस का हमला
वहीं मंत्री के बयान से राजनीति गरमा गई है। मामले में कांग्रेस मीडिया प्रभारी बोबीता शर्मा ने कहा कि ये समझ से परे है कि एक शिक्षित व्यक्ति, वो भी एक जिम्मेदार मंत्री, इस तरह की टिप्पणी कर सकता है। जब कोई व्यक्ति बुरी स्थिति का प्रबंधन नहीं कर सकता है तो वो स्पष्ट रूप से दोष भगवान पर डालेगा।












Click it and Unblock the Notifications