असम के कई जिलों में ओले गिरने से भयंकर तबाही, हजारों घर क्षतिग्रस्त, 18000 आबादी प्रभावित

assam hail storm

असम के तिनसुकिया, चराईदेव, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों मंगलवार को जमकर ओले गिरे। जिसकी वजह से 4481 घर आंशिक रूप से छतिग्रस्त हो गए। वहीं, जिन जिलों में ओले गिरे हैं वहां पर ठंड बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। साथ ही कई इलाकों में बिजली भी कट गई है। हालांकि, ओले से किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक अपर असम के चार जिलों तिनसुकिया, चराईदेव, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों में ओले गिरे। जिसके चलके कई गांवों के हजारों घर छतिग्रस्त हो गए हैं।

इधर, उत्तर भारत में भी कड़ाके की ठंड जारी है। कई जिलों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी पहुंच गया है। ठंड बढ़ने की वजह से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बढ़ी सर्दी की वजह से सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में प्रदेश में शीतलहरी की संभावना है। जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

Recommended Video

    Cyclone sitrang: Assam में मचाई तबाही, इन 6 states में red alert जारी | वनइंडिया हिंदी |*News

    वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में आगामी 3 दिनों तक कोहरे छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में 20 जनवरी से पहले कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। वहीं, ट्रेनों को रेलवे की तरफ से कैंसिल कर दिया गया है। जिसकी वजह से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    घने कोहरे और ठंड को देखते हुए दिल्ली सहित कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। हालांकि, बोर्ड एग्जाम को देखते हुए शीतकालीन अवकाश के दौरान भी 10वीं और 12वीं के छात्रों के कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए क्लासेज लगाई जाएंगी।कक्षाओं के संंबंध अधिक जानकारी छात्र संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- पंजाब में तेज आंधी के साथ बरसे मेघ, पठानकोट में गिरे ओले, IMD ने कहा- 18 जून तक वर्षा होगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+