Assam flood: बाढ़ की गिरफ्त में असम, अब तक 9 की मौत, कछार में दो दिनों के लिए स्कूल बंद
गुवाहाटी, 19 मई। भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने असम की रंगत ही खराब कर दी है। असम के कई इलाके बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित कछार इलाका है, जहां बाढ़ ने बुरी तरह से जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी और निजी) और गैर-जरूरी निजी प्रतिष्ठानों को 19 और 20 मई के लिए बंद कर दिया है। मालूम हो कि बाढ़ के कारण अभी तक 9 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई है।
Recommended Video

आपको बता दें कि बाढ़ ने जिले के 26 जिलों में कहर बरपाया है उनके नाम हैं बाजाली, बक्सा, विश्वनाथ, कछार, चराईदेव, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, होजई, कामरूप, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, नगांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामूलपुर और उदलगुरी। बाढ़ से सबसे ज्यादा तहस-नहस होजई जिला हुआ है, यहां पर बाढ़ 78,157 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इसके बाद कछार का नंबर है, जहां 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत की थी और केंद्र की ओर से राज्य में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालने का काम सेना की ओर से लगातार जारी है. राज्य के सात जिलों में लगे 55 राहत शिविर में अब 32 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचा दिया गया है। सेना और प्रशासान लगातार प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है। हालांकि भूस्खलन की वजह से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है लेकिन सेना के जवान लोगों की मदद करने में लगातार जुटे हुए हैं।
आज भी होगी बारिश
फिलहाल जहां असम में बाढ़ से तबाही मची हुई है वहीं दूसरी ओर आज एक बार फिर से बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी असम में भारी बारिश हो सकती है इसलिए Orange Alert जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से ही ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर लाल निशान से ऊपर बह रही है। फिलहाल बारिश का दौर असम में अगले दो दिनों तक यूंही जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications