Assam Exit Poll Result 2021:क्‍या असम में सरकार बचा पाएगी भाजपा या चलेगा विपक्ष का जादू

गुवाहाटी, अप्रैल, 29: कोरोना महामारी के भयंकर प्रकोप के बीच गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अंतिम चरण का मतदान समाप्‍त हो चुका है। 2 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे। अन्‍य राज्‍यों के साथ असम राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी ये तो चुनावी नतीजों की घोषणा में ही तय होगा लेकिन असम प्रदेश में किसकी पार्टी की सरकार बनेगी इसके लिए एक्जिट पोल का रुझान गुरुवार को आ चुके हैं। आइए जानते हैं प्रदेश में भाजपा अपना राज्‍य बचा पाएगी या इस बार विपक्षी पार्टी कांग्रेस का जादू चलेगा? आप एक्जिट पोल से असम के नतीजों का अनुमान लगा सकते हैं!

Recommended Video

      Exit Poll: West Bengal और Assam में किसकी बनेगी सरकार, जानें Exit Poll के आंकड़े ? | वनइंडिया हिंदी
      assam

      पहले बता दें असम में तीन चरणों में हुए चुनाव में 126 विधानसभा सीटों का परिणाम घोषित होगा। इस चुनाव में सत्‍ता पर काबिज भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस समेत अन्‍य 8 पार्टियों ने भी एड़ी चोटी का दम लगाया है।

      इंडिया टुडे एक्जिट पोल के अनुसार जानें किसकी बनेगी सरकार

      इंडिया टुडे एक्टिज पोल के अनुसार असम में बीजेपी 48 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए 75-85 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है वहीं कांग्रेस 40 प्रतिशत वोट शेयरिंग होगी और 40 से 50सीटें जीत हासिल कर सकती हैं। वहीं अन्य -12 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है और इन अन्‍य पार्टियों को 1 से 4सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

      bjp

      असम में फिर से सत्‍ता पर काबिज होगी भाजपा!

      भाजपा 75-85 सीटों के साथ असम में फिर से सत्ता में आने के लिए तैयार है। असम के लिए इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल में 75-85 विधानसभा सीटों की भविष्‍यवाणी की है। एग्जिट पोल में भाजपा के लिए 48 फीसदी, कांग्रेस 40 फीसदी और अन्य के लिए 12 फीसदी वोट हासिल करने का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल में 69 फीसदी लोगों ने कहा कि भाजपा ने अच्छा काम किया है। जैसे, 45 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका वोट विकास पर आधारित है जबकि 6 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जुड़ाव के आधार पर वोट दिया।

      क्‍या असम में सरकार बचा पाएगी भाजपा या चलेगा विपक्ष का जादू?

      आज तक के एग्जिट पोल के अनुसार असम राज्य की 126 सीटों में से बीजेपी को 75 से 85 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1-4 सीटें जा सकती हैं।

      टीवी भारतवर्ष के पोलस्‍टार्ट में भाजपा को 59-69 सीटें, कांग्रेस को 55-65 और अन्‍य को 1-3 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।
      न्‍यूज 24 टुडे चाणक्‍य एग्जिट पोल में भाजपा को 61-79 सीटें, कांग्रेस को 47-65 मिलने का दावा किया गया है।
      सी वोटर एबीपी एक्जिट पोल में असम में भाजपा को 58-71 सीटें, कांग्रेस को 53-66 सीटें वहीं अन्‍य को 0-5 सीटें मिलने की संभावना है।

      रिपबिल्‍क सीएनएक्‍स एक्जिट पोल में भाजपा को 74-84 सीट, कांग्रेस को 40-50 सीट और अन्‍य एक से 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है

      असम में इन एक्जिट पोल के रूझान को देखा जाए तो ओवरऑल बीजेपी को 65-78 सीटें, कांग्रेस को 47-59 सीटें वहीं अन्‍य को 1-3 मिलने का दावा किया जा रहा है।

      जानें किन पार्टियों के बीच है असम में गठबंधन

      बता दें असम विधानसभा चुनाव में मुख्‍य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच माना जा रहा है। भाजपा के नेतृत्‍व में जिन पार्टियों को गंठबधन है उनमें यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और असोम गण परिषद (एजीपी) शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेतृत्‍व वाले गठबंध में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एअईयूडीएफ), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, आंचलिक गण मार्चा (एजीएम) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) शामिल हैं।

      https://hindi.oneindia.com/photos/beautiful-pictures-of-super-pink-moon-oi61289.html

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+