Phalodi Satta Bazar: असम में फलोदी सट्टा बाजार बनवा रहा किसकी सरकार? क्या Exit Poll से अलग हैं नतीजे?

Phalodi Satta Bazar: जनमत सर्वेक्षण करने वाली कंपनी 'टुडेज़ चाणक्य' ने 30 अप्रैल को असम विधानसभा चुनावों के लिए अपना एग्जिट पोल जारी किया। जिसके मुताबिक एक बार फिर से असम राज्य में कमल खिल रहा है और भाजपा बंपर वापसी कर रही है, पोल के मुताबिक असम में BJP की अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखने की उम्मीद है।

पोलस्टर ने NDA के लिए भारी बहुमत का अनुमान लगाया है, जिसमें कहा गया है कि BJP गठबंधन को 102 सीटें मिल सकती हैं और उसे 50% वोट शेयर मिलने की संभावना है (जिसमें 3% का मार्जिन है)।

Phalodi Satta Bazar

आपको बता दें कि अभी तक आए सभी एग्जिट पोल में असम में भाजपा की ही जीत बताई गई ऐसे में सबकी नजर फलोदी सट्टा बाजार पर लगी हुई है, क्या वहां पर एग्जिट पोल के बाद सटोरियों का मन बदला है तो ऐसा नहीं है। फलोदी के मुताबिक असम में BJP+ गठबंधन की ही सरकार बनने जा रही है। बाजार की ताजा स्थिति निम्नलिखित है..

असम में BJP+ का दबदबा कायम

  • असम में कुल सीटें: 126
  • सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा- 64
  • फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान-
  • NDA - 98-100 सीट
  • ASM - 23-25 सीट

जिसके मुताबिक असम में हुए विधानसभा चुनावों में हिमंत बिस्वा सरमा का प्रभाव बरकरार रहा है। आपको बता दें अबकी बार यहां पर चुनाव सरमा के चेहरे पर ही लड़ा गया है। इसके अलावा चुनाव में निम्नलिखित मुद्दे हावी रहे

  • विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर
  • NRC और नागरिकता से जुड़े सवाल
  • बाढ़ और रोजगार
  • क्षेत्रीय पहचान और अस्मिता

असम में BJP+ की स्थिति मजबूत

Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में BJP+ गठबंधन (BJP, AGP और UPPL) राज्य में मजबूत स्थिति में माना जा रहा है। पिछले चुनाव में भी इस गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था और इस बार भी संगठन और नेतृत्व के दम पर बढ़त बनाए रखने की कोशिश है।

Phalodi Satta Bazar: क्या कहता है?

राजस्थान के Phalodi सट्टा बाजार को अक्सर चुनावी रुझानों का अनौपचारिक संकेत माना जाता है। फलोदी के मुताबिक,सट्टा बाजार के भाव BJP+ के पक्ष में झुके हुए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार भी सत्ता की वापसी की ओर इशारा कर रहा है।

Exit Polls 2026 : 'Today's Chanakya' का दावा

  • BJP+ का वोट शेयर: 50% (± 3%)
  • Cong+ का वोट शेयर: 38% (± 3%)
  • अन्य का वोट शेयर: 12% (± 3%)
यह पढ़ें:Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बदला सट्टा बाजार का मिजाज! बंगाल में किसकी बन रही सरकार?
यह पढ़ें:Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बदला सट्टा बाजार का मिजाज! बंगाल में किसकी बन रही सरकार?
यह पढ़ेें:West Bengal Exit Poll Results 2026 : एक्सिस माई इंडिया ने नहीं दिखाया एग्जिट पोल, साइलेंट वोटरों ने किया खेला!
यह पढ़ेें:West Bengal Exit Poll Results 2026 : एक्सिस माई इंडिया ने नहीं दिखाया एग्जिट पोल, साइलेंट वोटरों ने किया खेला!

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ सूचना मात्र है, वनइंडिया हिंदी सट्टा बाजारी को किसी भी तरह का प्रोत्साहन नहीं देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+