Assam Elections 2026: गुवाहाटी में शिवराज सिंह चौहान ने किया दावा, 'इस बार NDA जीत के रिकॉर्ड तोड़ेगी'
Assam Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव की वजह से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में भारी बहुमत से जीत रहे हैं। गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक के सभी जीत के रिकॉर्ड टूट जाएंगे। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।
असम में चुनावी तैयारियां तेज हो चुकी हैं और सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। बीजेपी जहां विकास, इनफ्रास्ट्रक्चर, घुसपैठ और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Shivraj Singh Chouhan ने की सीएम हिमंत की तारीफ
गुवाहाटी में शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'असम को दशकों तक विकास से दूर रखा गया था, लेकिन आज बीजेपी और एनडीए के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है।' बता दें कि कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी असम का दौरा किया था। दोनों शीर्ष नेताओं ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।
Assam Elections 2026: असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
- राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि असम में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। पिछले चुनाव की बात करें, तो लगातार दो बार से यहां NDA की सरकार बन रही है। बीजेपी की कोशिश इस बार सत्ता में हैट्रिक लगाने की है।
- असम विधानसभा में 126 सीटें हैं और पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 60 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 29, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) को 16, असम गण परिषद (AGP) को 09 सीटें मिली थी।
- बीजेपी की कोशिश इस बार अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने की है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन छोटी पार्टियां भी खेल बिगाड़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications