महिला बीजेपी विधायक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर डीएसपी गिरफ्तार, फिर जमानत
डीएसपी अंजन बोरा ने फेसबुक पोस्ट में बीजेपी की महिला विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखा था जिसमें उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें बीजेपी की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
नई दिल्ली। असम के एक डीएसपी को बीजेपी की महिला विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट लिखना भारी पड़ गया। सीआईडी की टीम ने आरोपी डीएसपी अंजन बोरा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें दस हजार के बॉन्ड भरने के बाद जमानत दे दी गई।

डीएसपी की पहले गिरफ्तारी, फिर जमानत
डीएसपी अंजन बोरा ने फेसबुक पोस्ट में बीजेपी की महिला विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखा था जिसमें उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। बीजेपी की ओर से मामले में शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें डीएसपी को सस्पेंड भी कर दिया गया। असम के डीएसपी अंजन बोरा ने फेसबुक पर लिखे पोस्ट में बीजेपी की महिला विधायक पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया था।
डीएसपी ने इस पोस्ट में बीजेपी की महिला विधायक की पहचान भी अपने पोस्ट में सामने लाने की कोशिश की थी। इसी पोस्ट के बाद बीजेपी की ओर से मांग की गई कि डीएसपी अंजन बोरा पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिसके बाद अंजन बोरा को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में जांच के बाद सीआईडी की टीम ने डीएसपी अंजन बोरा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दस हजार रुपये का बॉन्ड भरने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई।
{promotion-urls}









Click it and Unblock the Notifications