असम में बाढ़ का कहर: ढाई लाख से अधिक लोग प्रभावित, खतरनाक स्तर पर पहुंचा ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर
नई दिल्ली। असम में बाढ़ से लोगों को अभी तक राहत नहीं मिली है। असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि नेमाटीघाट (जोरहाट) और धुबरी, देसंग में नंगमुरघाट (शिवसागर), सोनितपुर, कामरूप, करीमगंज और आरडी ब्रिज में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर चल रहा है। प्राधिकरण ने कहा है कि कुल 18 जिलों सोनितपुर, दरंग, बक्सा, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, बोंगईगांव, कोकराझार, ढोढ़ी, गोलपारा, कामरूप (एम), मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट में जोरहाट और कछार के लगभग 1716 गांवों में लगभग 2 लाख 68 हजार के आसपास लोग प्रभावित हुए हैं।

फिलहाल इन लोगों के लिए बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगईगांव, कोकराझार, धुबरी, कामरूप, मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट और जोरहाट जिले में 615 राहत शिविर बनाए गए हैं। यहां पर 99,659 लोग शरण लिए हुए हैं और इनके लिए 49 राहत वितरण केंद्र भी खोले गए हैं। बता दें असम में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
शुक्रवार को आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असम में बाढ़ की वजह से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ असम में बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। असम में गुरुवार को सात जिलों में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया था। क्योंकि भूटान के कुरीचू नदी पर स्थित कुरीचू जलाशय से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा था। जिसकी वजह से असम में पानी का दबाव बढ़ गया था।
कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हाहाकार
बता दें कि असम, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बाढ़ का असर देखने को मिला है। असम और बिहार में स्थिति पहले से बेकाबू हो चुकी है और गुरुवार और शुक्रवार को महाराष्ट्र में हुई मुसलाधार बारिश की वजह से मुंबई से सटे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इन इलाकों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और वायु सेना की मदद ली जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rain Rajasthan : धोरों की धरती राजस्थान में भारी बारिश से हाहाकार, टूटा कई सालों का रिकॉर्ड, 10 की मौत
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications