Assam: कांग्रेस प्रमुख ने 'महाभारत में लव जिहाद' टिप्पणी के लिए माफी मांगी, CM ने दी थी ये चेतावनी
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भगवान कृष्ण, रुक्मिणी और गांधारी की शादी को लेकर लव-जिहाद से जोड़ते हुए अपना बयान दिया। जिसके बाद राजनीतिक विवाद पैदा होता देख उन्होंने माफी मांगी।
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने अपने 'भगवान कृष्ण को लव जिहाद से जोड़ने' वाले बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने शुक्रवार को टिप्पणी के लिए माफी मांगी। साथ ही आम जनता से क्षमा मांगने के लिए एक वैष्णव प्रार्थना भी गाई। बोरा की टिप्पणी के बाद भारी हंगामा हुआ। हालांकि, अब बोरा ने माफी मांगी है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को भूपेन बोरा ने गोलाघाट में तिहरे हत्याकांड पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की शादी भी लव-जिहाद का ही परिणाम रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधारी भी लव-जिहाद की शिकार हुई थीं, तभी वो आंखों में पट्टी बांदखर रखती थीं। सीएम ने दी थी ये चेतावनी...

उधर, इस टिप्पणी से राज्य में भारी राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस मामला दर्ज किया गया, तो कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया जा सकता है। हिमंत ने कहा था कि भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विषय को घसीटना निंदनीय है। यह सनातन धर्म के विरुद्ध है। मैं कांग्रेस से अनुरोध करता हूं कि जिस तरह हम हजरत मुहम्मद या ईसा मसीह को किसी विवाद में नहीं घसीटते, उसी तरह हमें भगवान कृष्ण को भी किसी विवाद में घसीटने से बचना चाहिए। भगवान की तुलना आपराधिक गतिविधि से करना स्वीकार्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications