Assam Polygamy: 'बहुविवाह को खत्म करने के लिए इस वित्तीय वर्ष लागू होगा कानून', असम CM हिमंत बिस्वा
Assam Polygamy News: अब असम में जल्द ही बहुविवाह की प्रथा समाप्त हो जाएगी। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात का खुद ऐलान किया है। कहा है कि इस वित्तीय वर्ष के भीतर कानून लागू हो जाएगा।
Assam Polygamy News: अब असम अपनी बहुविवाह की प्रथा को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कडी में बहुविवाह पर असम सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति रविवार को अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंप दी है। इसकी पुष्टि खुद समिति के सदस्य वकील नेकिबुर जमान ने की है।
उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बहुविवाह को समाप्त करने के लिए कानून बनाने के लिए राज्य विधानमंडल की विधायी क्षमता की जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। हमने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और रिपोर्ट आज सीएम को सौंप दी है।

वहीं, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि विशेषज्ञ समिति ने आज अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। इस वित्तीय वर्ष के भीतर कानून लागू हो जाएगा। हम विधायकों को इसे पढ़ने और चर्चा करने के लिए समय देना चाहते हैं। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, राज्य सरकार यह कानून बनाने के लिए सक्षम है। असम अब जाति, पंथ या धर्म की परवाह किए बिना महिला सशक्तिकरण के लिए एक सकारात्मक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के करीब है।
मई में हुआ था समिति का गठन, ये रहे मेंबर
आपको बता दें कि इसी साल 12 मई को जस्टिस (रिटायर) रूमी कुमारी फुकन की अगुवाई में सीएम सरमा ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस समिति के सदस्यों में राज्य के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता नलिन कोहली, वरिष्ठ अधिवक्ता नकीब-उर-जमान और खुद जस्टिस (रिटायर) रूमी कुमारी फुकन शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications