'राहुल गांधी अब सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं',असम CM सरमा ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब क्यों सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। दरअसल, राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी दाढ़ी बड़ी-बड़ी हो गई है। इसी लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने उन पर मंगलवार को एक टिप्पणी की।

rahul gandhi

हिमंत बिस्वा सरमा बोले लुक बनाना था तो महात्मा गांधी की तरह बनाते?
अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नए रूप में कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको अपना रूप ही बदलना है, तो कम से कम इसे वल्लभ भाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू की तरह बनाएं। इससे भी बेहतर होता कि अगर आप गांधी जी जैसे दिखते, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?

हिमंत बिस्वा सरमा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। उनकी प्रथाएं उन लोगों के करीब हैं जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 तक लोग बाबारी मस्जिद-राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद कहते थे। लेकिन अब कहते हैं कि राम एक भगवान हैं और पूछते हैं बाबर कौन? आखिर कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान भगवान राम के साथ बाबर का नाम क्यों लाया गया? लेकिन अब देखिए गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने बाबर का नाम ही मिटा दिया।

बिस्वा ने लव-जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने की भी मांग की
असम के मुख्यमंत्री ने श्रद्धा हत्याकांड का हवाला देते हुए लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने की भी मांग की। उन्होंने गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई के रहने वाले आफताब नामक एक लड़के ने मुंबई की रहने वाली हमारी बहन हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर दिल्ली लाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी और शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया। जब उसका शव फ्रिज में रखा था तो एक और हिंदू लड़की को कमरे पर बुला लिया और उसके साथ सोया। वहीं, जब पुलिस ने उससे पूछा कि हिंदू लड़की ही क्यों लाया तो उसने बोला कि हिंदू लोग या हिंदू लड़कियां इमोशनल होती हैं। बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें, इसलिए देश में लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून की जरूरत है। अगर इसको लेकर कोई कड़ा कानून बना सकता है तो सिर्फ मोदी जी ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra MP : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को BJP प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने बताया सर्कस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+