Bharat Jodo Yatra MP : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को BJP प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने बताया सर्कस
एमपी में भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करने वाली है। लेकिन इससे पहले प्रदेश में यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि ये यात
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करने वाली है। लेकिन इससे पहले प्रदेश में यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहां एक ओर प्रदेश कांग्रेस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है। वहीं बीजेपी नेता यात्रा को फ्लॉप साबित करने में लगे हुए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि ये यात्रा कम और सर्कस ज्यादा नजर आ रहा है। वहीं कमलनाथ द्वारा जन्मदिन पर मन्दिर की आकृति का केक काटने पर कहा कि इससे हिंदुओं की आस्था आहत हुई है।

भाजपा द्वारा ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विषय के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने आष्टा पहुंचे भाजपा के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केशवानी ने आज चर्चा में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा कम सर्कस ज्यादा नजर आ रही है। आपने देखा होगा कि चल रही यात्रा के दौरान वे हंटर मारते, कभी कुछ करते दिखते है, मतलब ये यात्रा कम सर्कस ज्यादा दिख रहा है। केशवानी ने कहा कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने जन्मदिन पर हनुमान जी के चित्र लगे,मन्दिर की आकृति का केक काटा। इससे हिंदुओ की धार्मिक भावना आहत हुई है। आखिर कमलनाथ को हिन्दू धर्म से इतनी घृणा क्यो है। उक्त केक को जिस प्रकार उन्होंने काटा उससे एक बार फिर मुगल आक्रांताओं की याद दिला दी। भगवान श्रीराम,हनुमान जी,राम मंदिर हमारी श्रद्धा आस्था के केंद्र बिंदु है। इस कृत्य के बदले कांग्रेस को और कमलनाथ को देश के हिंदुओं से माफी मांगना चाहिए। इसको लेकर देश उन्हें कभी माफ नही करेगा। उक्त कृत्य देश के हिंदुओं की धार्मिक भावना,उनकी आस्था पर प्रहार है।
एक अन्य सवाल को लेकर केशवानी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में आ रही है,इसको लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई परिंदा भी पर नही मार सकता है,कमलनाथ को असली में चिंता कांग्रेस में जो अंदरूनी कलाह चल रही है उसकी है,घर की आंतरिक लड़ाई से उन्हें असुरक्षा का भाव लग रहा है। आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को लेकर केशवानी ने कहा भाजपा में बैठक,वर्ग,प्रशिक्षण सतत चलने वाली प्रक्रिया का हिस्सा है। हम पूरी तैयारी से 23 एवं 24 में होने वाले विधानसभा लोकसभा के चुनाव में जनता के बीच अपने कार्यो,किए विकास को लेकर जायेंगे। निश्चित देश प्रदेश में हुए विकास के बदले जनता का आशीर्वाद भाजपा को पुनः मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications