भाजपा विधायक ने शाहजहां-मुमताज पर उठाया सवाल, ताजमहल को गिराने की मांग पर खड़ा हुआ विवाद
वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा विधायक ने शाहजहां और मुमताज पर सवाल खड़े किए हैं।इसके साथ ही उन्होंने ताजमहल और कुतुब मीनार को गिराने पर भी विवादित बयान दिया है।

BJP mla on Taj Mahal: एनसीईआरटी द्वारा क्लास 12 की पुस्तकों से मुगल इतिहास के कुछ अध्यायों को कथित तौर पर हटाने के चलते जमकर विवाद हुआ। हाल ही में भाजपा MLA रूपज्योति कुर्मी की ताजमहल गिराने की मांग ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। एक वीडियो में कुर्मी पूछ रहे हैं कि क्या शाहजहां मुमताज से सचमुच प्यार करते थे?
शाहजहां की मोहब्बत पर सवाल
हाल ही में भाजपा विधायक ने मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत पर ही सवाल खड़े कर दिए। कथित तौर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो मुगल स्मारकों को बदलने और मदिरों के निर्माण का भी अनुरोध किया।
अपना वेतन देने को तैयार
मरियानी विधायक ने ये भी घोषणा की कि मंदिर निर्माण के लिए वे अपना एक साल का वेतन दान करने के लिए भी तैयार हैं। कुर्मी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से ताजमहल और कुतुब मीनार को तुरंत ध्वस्त करने का आग्रह करता हूं।
शाजहां की मोहब्बत पर उठे सवाल
विधायक ने कहा कि इन दोनों स्मारकों की जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिर बनने चाहिए। मंदिरों की वास्तुकला भी ऐसी होनी चाहिए कि कोई और स्मारक उनके आस-पास भी ना हो। भाजपा विधायक सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुगल बादशाह शाहजहां की मोहब्बत पर भी सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि 17वीं शताब्दी के राजा ने मुमताज की मौत के बाद तीन और शादी क्यों की। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के सात अजूबों में से एक को हिंदू राजघराने की संपत्ति से बनाया गया था।
'ये हिंदू राजाओं का पैसा था'
विधायक ने कहा कि शाहजहां ने हिंदू राजाओं से लिए गए धन से ताजमहल बनवाया और वो हमारा ही पैसा था। उन्होंने अपनी चौथी पत्नी के लिए राजमहल बनवाया। सात औरतों से उन्होंने शादी की और मुमताज उनकी चौथी पत्नी थी। अगर वो मुमताज से इती ही मोहब्बत करते थे तो बाद में उन्होंने और पत्नियों से शादी क्यों की। भाजपा विधायक का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications