असम की बीजेपी सरकार में सिर्फ एक मंत्री है दागी

गुवाहाटी। पिछले दिनों असम में मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनी। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्‍ट में बीजेपी का खाता खुल गया। वहीं एक और बात जो असम की राजनीति को और दिलचस्‍प बनाती है वह है राज्‍य की सरकार में एक दागी मंत्री का होना।

एक मंत्री पर क्‍या है आरोप

असम में पिछले दिनों सोनोवाल कैबिनट के 11 मंत्रियों ने शपथ ली और इन 11 मंत्रियों में नबा कुमार डोले एकमात्र ऐसे मंत्री हं जिन पर गलत सुबूत देने का केस दर्ज है। असम इलेक्‍शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स की ओर से आंकड़ों को विश्‍लेषण करने पर यह जानकारी हासिल हुई है।

पढ़ें- असम में बीजेपी को जिताने वाले असली हीरो रजत सेठी

असम की धाकुआखाना सीट से बीजेपी विधायक के खिलाफ एक आरोप गलत सुबूत देने का और एक आरोप झूठे सुबूत जुटाने का है।

सरकार के मंत्रियों की जानकारी

असम की सरकार में जो 11 मंत्री शामिल हैं एक नजर उनके फाइनेंशियल बैकग्राउंड पर डालिए।

  • 11 मंत्रियों में से नौ मंत्री करोड़पति हैं।
  • 11 मंत्रियों की औसत संपत्ति करीब 2.67 करोड़ रुपए है।
  • नबा कुमार डोले के पास 7.30 करोड़ की संपत्ति है और वह सबसे अमीर मंत्री हैं।
  • नॉर्थ ईस्‍ट में एनडीए के कंवेनर बनाए गए हिमांता बिस्‍व सर्मा की संपत्ति करीब छह करोड़ रुपए है।
  • रिहॉन डाइमिरी की संपत्ति तीन करोड़ है और अमीर मंत्रियों की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर हैं।
  • परीमल सुक्‍लाबाद्या के पास सिर्फ 37 लाख रुपए की संपत्ति है।
  • केसब महांता के पास एक करोड़ की संपत्ति है।
  • पल्‍लब लोचन दास के पास करीब 54 लाख की संपत्ति है।
  • सरकार के तीन मंत्रियों ने अपनी आयु 30 वर्ष से 50 वर्ष घोषित की हुई है।
  • आठ मंत्रियों की आयु 51 से 70 के बीच है।
  • रंगपारा सीट से 38 वर्षीय पल्‍लब लोचन दास बीजेपी के सबसे कम उम्र के मंत्री हैं।
  • बोडोलैंड से 65 वर्षीय प्रमिला रानी ब्रह्मा सबसे ज्‍यादा उम्र की मंत्री हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+