#SaySorryRGV: अंगूरलता पर गंदे ट्वीट करने वाले रामू पर भड़के लोग कहा, माफी मांगो
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर असम की बीजेपी एमएलए अंगूरलता डेका को लेकर काफी बातें हो रही हैं। कुछ लोगों ने तो उनके असम चुनाव में जीतने पर उन्हें बधाई देने की जगह उनकी पुरानी मॉडलिंग की तस्वीरें और फिल्मों के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करके अंगूरलता पर अश्लील टिप्पणी की है जिस पर अब अंगूरलता के पुराने साथी कलाकारों का साथ मिल गया है।
अंगूरलता के समर्थन में आये साथियों ने सोशल मीडिया पर अश्लील और भद्दे कमेंट करने वालों की जमकर क्लास लगाई है। लोगों ने कहा है कि अंगूरलता पर भद्दा कमेंट करने वाले बीमार मानसिकता के शिकार हैं जिन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।
अंगूरलता पर भद्दा कमेंट करने वाले बीमार मानसिकता के शिकार
आपको बता दें कि अंगूरलता पर कमेंट करने वालों में आम से लेकर खास लोग भी शामिल हैं जिसमें फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा का नाम सबसे ऊपर है। ट्विटर पर लोगों ने रामगोपाल वर्मा को अपने ट्वीट पर माफी मांगने को कहा है। इसलिए आज ट्विटर पर #SaySorryRGV ट्रेंड कर रहा है।
पढ़े ट्वीट्स













Click it and Unblock the Notifications