असम: पार्टी विरोधी गतिविधियों" में शामिल 15 सदस्‍यों को भाजपा ने प्राथमिक सदस्‍यता से किया निष्कासित

गोवाहाटी: असम विधानस सभा चुनाव 2021 के बीच भाजपा ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। असम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने "पार्टी विरोधी गतिविधियों" में शामिल 15 पार्टी सदस्‍यों को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

bjp

एएनआई न्‍यूज एजेंसी की रिपेार्ट के अनुसार असम भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले असम भजापा के पूर्व उपाध्‍यक्ष दिलीप कुमार पॉल को मिलाकर 15 नेताओं को आगामी छह सालों के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है।
खबरों के अनुसार भाजपा से निष्‍काषित किए गए ये सदस्‍य असम विधानसभा चुनाव 2021 में टिकट न मिलने के कारण पार्टी से नाराज भी थे। हालांकि पार्टी ने इन्‍हें ये कहते हुए निष्‍कासित किया है कि ये पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। ये नेता टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर नामांकन भरा था।

भाजपा प्रदेश महासचिव राजदीप रॉय ने जानकारी दी कि भाजपा के वर्तमान असम प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी दी। जिन्‍हें गुरुवार को निष्‍काषित किया गया उनमें दिलीप कुमार पॉल भी हैं जिन्होंने टिकट न मिलने पर भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वह सिलचर से निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/jinal-joshi-67380.html?src=hi-oiएक बार फिर से जिनल जोशी इन बोल्ड Pics की वजह से सुर्ख़ियों में हैं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+