असम: पीएम से जुड़े ट्वीट मामले में जिग्नेश मेवाणी को जमानत, कुछ देर बाद दूसरे केस में गिरफ्तार

गुवाहाटी, 25 अप्रैल: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उनको कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, सोमवार को इस केस में उन्हें जमानत तो मिल गई, लेकिन असम पुलिस ने अब एक दूसरे मामले में उनको गिरफ्तार किया है। उनको कोकराझार जिले से बारपेटा ले जाया जा रहा। वहीं जिग्नेश लगातार इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहे हैं।

Recommended Video

    Gujarat Assemblye Elections: Jignesh Mewani को जमानत, अब दूसरे मामले में गिरफ्तारी | वनइंडिया हिंदी
    Jignesh

    मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले ही विधायक जिग्नेश मेवानी को पीएम मोदी से जुड़े ट्वीट मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्हें सोमवार को जमानत मिल गई, लेकिन एक अन्य मामले में जमानत मिलने के बाद मेवानी ने अधिकारियों पर हमला किया। इस वजह से उनको दोबारा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं मेवाणी ने इस पूरे मामले पर कहा कि ये बीजेपी और आरएसएस की साजिश है। उन्होंने मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया। मुझसे पहले दोनों चंद्रशेखर आजाद और रोहित वेमुला के साथ ऐसा कर चुके हैं।

    21 को हुई थी गिरफ्तारी
    जिग्नेश ने पीएम मोदी के गुजरात दौरे के पहले ही ट्वीट कर उनसे दंगों को लेकर कुछ बयान देने की मांग की थी। इसको लेकर असम पुलिस ने मामला दर्ज किया था और 21 अप्रैल की देर रात एक पुलिस असम से गुजरात पहुंची। वहां पर विधायक को गिरफ्तार किया गया। फिर उन्हें अहमदाबाद से असम लाया गया। घटना के बाद से असम कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। उनकी ओर से थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था।

    राहुल ने कही ये बात
    वहीं जिग्नेश की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि मोदी जी, आप राज्य मशीनरी को गाली देकर असंतोष को कुचलने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप कभी भी सच्चाई को कैद नहीं कर सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+