Assam: गणतंत्र दिवस पर असम के दो जिलों में 5 धमाके, डिब्रूगढ़ में फेंके गए तीन ग्रेनेड
Recommended Video
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में रविवार को सुबह 5 शक्तिशाली ग्रेनेड विस्फोट हुए। पुलिस ने बताया कि 4 विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ। यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है।

डिब्रूगढ़ जिले में एक विस्फोट ग्राहम बाजार में हुआ और दूसरा ए टी रोड पर एक गुरुद्वारे के पीछे हुआ। पुलिस ने बताया कि इन धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।असम के DGP भास्कर ज्योति महंता ने बताया, हमें ब्लास्ट की सूचना मिली है, घटना की जांच शुरू हो गई है।
सीएम ने की बम ब्लास्ट की निंदा
बम ब्लास्ट की निंदा करते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने कहा कि यह कायरता है, पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत पकड़ने का आदेश दिया गया है।
यह पढ़ें: Republic Day 2020: 71वें गणतंत्र दिवस पर Google ने बनाया ये खास Doodle












Click it and Unblock the Notifications