असम: जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 पहुंची, 200 की हालत गंभीर
नई दिल्ली। असम में जहरीली शराब पीने की वजह से अभी तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुष्टि की गई है कि गोलाघाट और जोरहाट में मरने वालों की संख्या 83 हो चुकी है जबकि करीब 200 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है और उनको जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके पहले, सुबह में 69 लोगों के मरने की पुष्टि की गई थी। प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और भी बढ़ सकती है।

हिमंता बिस्वा ने कहा कि डीएमई अनूप बर्मन मरीजों के इलाज पर नजर रखेंगे। डिब्रूगढ़, तेजपुर और आसपास के मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर गोलाघाट और जोरहाट पहुंच चुके हैं और वे मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हिमंता बिस्वा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया और उसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि अस्पताल में भर्ती 200 लोगों में से 30 महिलाएं हैं जबकि 15 महिलाओं की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है।
गोलाघाट के डीसीपी ने पूरे मामले पर बताया कि आबकारी विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मरने वाले लोगों की संख्या 30 थी। जिले के एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि पचास से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को चाय के एक बागान में शराब पी थी और एक ही दुकानदार से शराब खरीदी गई थी। ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मेरठ, सहारनपुर, रुड़की और कुशीनगर में जहरीली शराब से करीब 100 लोगों की मौत हुई थी। मेरठ में 18 लोगों की मौत हुई थी, सहारनपुर में 36, कुशीनगर में 8 और रुड़की में 20 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications