शर्मनाक, 5 वीं क्लास की छात्रा के साथ उसी के स्कूली लड़कों ने किया गैंगरेप, फिर लगाई आग

Recommended Video

    Assam: 5th Class की लड़की का किया Rape , बाद में किया आग के हवाले | वनइंडिया हिंदी

    नागांव: असम के नागांव जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। नागांव जिले के एक स्कूल में पांचवी क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तीन लड़कों ने रेप किया और फिर बच्ची को आग के हवाले कर दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    assam 5th class girl was gangraped and fire by schoolmates

    अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जब बच्ची को अस्पताल लाया गया था तो उसका शरीर 90 फीसदी जला हुआ था। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो उसे नहीं बचा सके।

    असम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    इस पूरे मामले पर नागांव एसपी शंकर रायमेधी का कहना है कि मैं बच्ची से मिलने अस्पताल गया था। वह काफी तकलीफ में थी। हालांकि मौत से पहले उसने अपना बयान दर्ज करा दिया था। उसने जो भी बताया उसके आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नाबालिग हैं और छात्रा के स्कूल में ही पढ़ते हैं। पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना नागांव के बाटाद्रवा इलाके में उसके घर में ही हुई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के बाद छात्रा घर में अकेली थी। तभी तीनों छात्र-छात्रा के घर में घुस गए और बलात्कार के बाद कैरोसीन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

    जब बच्ची के घर से धुंआ निकल रहा था तो पड़ोसियों घर का दरवाजा खोला तो वो देखकर हैरान रह गई, बच्ची की हालात गंभीर थी। तभी पड़ोसियों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- J&K: अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों की बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+