सस्पेंस खत्म, गोवा में जसप्रीत ने संजना गणेशन संग रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर
मुंबई। आखिरकार सस्पेंस हुआ खत्म और अफवाओं पर लगा विराम, जी हां, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज गोवा में टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी कर ली है। बुमराह और संजना ने एक बेहद निजी कार्यक्रम में शादी की, जिसमें एक-दूसरे के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। बुमराह ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दो तस्वीर शेयर करते हुए दी। इस शादी को बेहद ही गुप्त रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण इस शादी में केवल 20 मेहमानों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी और उन सभी को मोबाइल फोन यूज करने से मना किया गया था।
Recommended Video

गोवा में जसप्रीत ने संजना संग रचाई शादी
अपनी शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए तेज गेंदबाज ने ट्वीट किया है कि 'प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है, प्रेम ने हमें बढ़ाया और इसलिए हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज का दिन हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है और हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं।'

जसप्रीत ने Tweet की शादी की तस्वीर
वैसे आपको बता दें कि जसप्रीत और संजना दोनों ने इससे पहले कभी भी अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया था, हालांकि दोनों के अफेयर के चर्चे जोर-शोर से क्रिकेट और टीवी की गलियारों में हो रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
जसप्रीत की शादी की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, ये उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा गिफ्ट है क्योंकि उनके चाहने वाले जसप्रीत की दुल्हनिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुमराह ने जो तस्वीर शेयर की है, वो गुरुद्वारे के अरदास और फेरे की है। हल्के गुलाबी रंग के शादी के जोड़े में सजा ये कपल बहुत हसीन नजर आ रहा है। तस्वीरों में एक-दूसरे को निहारते बुमराह और गणेशन बहुत स्वीट और सुंदर दिख रहे हैं।

कौन हैं संजना गणेशन
दरअसल 28 वर्ष की स्पोर्टस टीवी एंकर संजना गणेशन को लोग हॉट प्रेजेंटर के रूप में पहचानते हैं। वो आईपीएल की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा रही हैं और इसी वजह से वो आईपीएल के दौरान काफी चर्चित रही हैं, संजना 2019 से स्टार्स स्पोर्टस चैनल पर आईपीएल को होस्ट कर रही हैं। वो शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर की भी एंकर रही हैं, यही नहीं संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का अवार्ड अपने नाम किया था।
'स्पिलिट्स विला' से रखा था टीवी वर्ल्ड में कदम
वैसे आपको बता दें कि संजना ने M टीवी के लोकप्रिय शो 'स्पिलिट्स विला' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वैसे वो पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर चुकी हैं लेकिन उन्होंने आईटी के बजाय मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने की सोची और इसलिए उन्होंने कुछ ब्रांडस के लिए मॉडलिंग भी की थी और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक भी पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications