अब पर्यटक ताजमहल में बिता सकेंगे तीन घंटे, फिर जाना होगा बाहर

नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में घूमने के लिए अब निश्चित घंटे निर्धारित करने का फैसला किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक अब ताजमहल घूमने वालों के लिए तीन-चार घंटे का समय निर्धारित किया जाएगा।

tajmahal

इतने समय में ही लोग ताजमहल घूम सकेंगे और इसके बाद लोगों को ताजमहल से बाहर जाना होगा। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यह फैसला किया गया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिवक्ता एडीएन राव ने सुप्रीम कोर्ट को नए प्रस्तावित नियमों के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश टीएस ठाकुर ने ताजमहल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिए सरकार से जानकारी मांगी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि ताजमहल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आप क्या कर रहे हैं। न्यायाधीश सी नागाप्पन ने एएसआई ने पूछा कि एक ही समय में ताजमहल में बहुत सारे लोग होते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्या किया जा रहा है।

एएसआई के अधिवक्ता ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हमने पहले भी प्लान बनाया था। हमें यह पता है कि एक ही समय में ताजमहल में बहुत अधिक संख्या में पर्यटक आ जाते हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि सुबह सात बजे टिकट लेकर ताजमहल में आते हैं और ताजमहल बंद होने के बाद ही वापस बाहर आते हैं।

एएसआई ने बताया कि इसके लिए हमने अलग-अलग रंगों में टिकट निकालने का प्रस्ताव तैयार किया है। आने वाले समय में हर सीजन के लिए अलग रंगों में पर्यटकों को टिकट दिए जाएंगे।

नए नियम के मुताबिक अब पर्यटक तीन-चार घंटे ही ताजमहल में बिता सकेंगे। उसके बाद उन्हें वापस बाहर आना होगा। रंगों के आधार पर हम यह पता लगा सकेंगे कि पर्यटक कितने समय से ताजमहल में हैं।

एएसआई के सुप्रीम कोर्ट से यह भी कहा कि हमें ताजमहल में साइटसीईंग की समयावाधि को घटाकर पांच सत्र कर देनी चाहिए और हर सत्र के समय को 45 मिनट कर देना चाहिए। जोकि अभी 30 मिनट है। समय बढ़ने से पर्यटकों को सहूलियत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+