''प्यार से नहीं समझे तो पीटकर सिखाया जाएगा देशप्रेम याकूब के हमदर्दों को''

इलाहाबाद। मुंबई धमाकों का दोषी आरोपी याकूब मेमन को फांसी दिये 3 दिन हो गये हैं। लेकिन मेमन पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार वीएचपी के संरक्षक ने मेमन का समर्थन करने वालों को देशप्रेम सिखाने का अलग तरीका बताया है।

सिंघल ने एक बयान में कहा कि मेमन के साथ हमदर्दी जताने वालों को प्यार से समझाया जाएगा लेकिन अगर नहीं समझे तो उन्हें पीट-पीटकर देशप्रेम सिखाया जाएगा।

सिंघल ने कहा कि 'जो लोग प्यार की भाषा नहीं समझेंगे, उन्हें पीटकर यह बात जबरन समझाई जाएगी'। वहीं छोटा शकील की धमकी पर भी सिंघल ने कहा कि ऐसे लोगों को पनाह देने वाले पाक का वजूद खत्म हो जाएगा।

मेमन की फांसी- SC के डिप्टी रजिस्ट्रार के इस्तीफे का सच

अशोक सिंघल इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेमन का समर्थन करने वाले शर्मनाक लोग हैं। उन्होंने कहा कि ऐस लोगों को समझाने की जरूरत है और ना समझे तो दूसरा तरीका भी अपनाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+