सीएम गहलोत ने PM मोदी से फोन पर की राज्यपाल की शिकायत

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी उठापटक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। गहलोत ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र के बारे में रविवार को पीएम मोदी से बात की है और राज्यपाल के 'व्यवहार' के बारे में अवगत कराया है। दरअसल विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर गत तीन-चार दिन से बना हुआ था। जिसके लेकर सीएम गहलोत ने राज्यपाल की शिकायत पीएम मोदी से की थी।

Ashok Gehlot phones PM Modi to complain about Governor s behavior

Recommended Video

      Rajasthan Political Crisis: Governor Kalraj Mishra ने बुलाया Assembly Session | वनइंडिया हिंदी

      इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री से कल (रविवार) बात की और राज्यपाल के 'व्यवहार' के बारे में बताया। मैंने सात दिन पहले के पत्र पर भी पीएम मोदी से बात की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें छह पन्नों का 'प्रेम पत्र' भेजा था। गहलोत ने यह भी कहा कि चुनी हुई सरकार के विधानसभा सत्र आयोजित करने के फैसले के साथ राज्यपाल को होना चाहिए।

      उन्होंने इस बाबत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी पत्र लिखा है। ज्ञापन में लिखा है कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग से राज्य सरकार गिराने का षड्यंत्र कर रही है। राज्यपाल अपने पद की गरिमा की चिंता किये बिना केंद्र में सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर संविधान की घोर अवहेलना कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री विधायकों की खरीद फरोख्त में लिप्त हैं। इसके बावजूद उन्हें हटाया नहीं गया। उन्होंने पत्र में कहा है कि राजस्थान के राजनीतिक संकट में वे दखल दें और तय करें कि विधानसभा सत्र हमारी मांग के अनुसार आयोजित हो।

      गौरतलब है कि राज्यपाल कलराज मिश्रा ने राज्य सरकार के उस पहले प्रस्ताव को खारिज कर दिया था जिसमें विधानसभा सत्र बुलाने की बात कही गई थी। इससे पहले पिछले सप्ताह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर प्रदेश के राजनीतिक हालात से अवगत कराया था। इसके अगले दिन गहलोत ने कहा था कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि कल को वे ये ना कह दें कि मुझे इसकी जानकारी ही नहीं थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+