'पद्मभूषण की लालसा में आशा पारिख ने 12 मंजिल तक सीढ़ी चढ़ीं'

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मिनिस्टर नीतीन गडकरी ने इस बार भी एक बवाली बयान दिया है। गडकरी ने कहा है लोग पद्मभूषण जैसे सम्मान को पाने के लिए बड़े-बड़े लोग लॉबिंग करने से परहेज नहीं करते हैं। जिनमें नामी-गिरामी फिल्मी सितारे भी शामिल हैं।

अपनी बातों को सही साबित करते हुए गडकरी ने कहा कि एक बार अवार्ड पाने की लालसा के चलते हिंदी सिनेमा की जानी-मानी सदाबहार अभिनेत्री आशा पारिख भी उनके नागपुर स्थित निवास पर आयी थीं। उस दिन हमारी बिल्डिंग की लिफ्ट खराब थी लेकिन मैडम को अवार्ड पाने की इस कदर लालसा थी कि मेरे घर 12 मंजिल चढकर आयीं और मुझसे मिलीं।

उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे भी हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मभूषण मिलना चाहिए। मैंने भी इंडस्ट्री में काफी टाइम तक काम किया है। हालांकि गडकरी तो यह बात कहकर चलते बने लेकिन आशा पारिख को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत गुस्से में इस खंडन किया और कहा कि मैंने कभी कोई लांबिंग नहीं की।

पारिख ने किया खंडन

गौरतलब है कि बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्रियों में शुमार आशा पारिख को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+