जब नीना के ब्वॉयफ्रैंड को देख बोलीं आशा भोसले, अरे ये तो 'नाना' की तरह लगता है, मिला जबरदस्त जवाब

मुंबई, 01 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता को जबरदस्त अदाकारा के रूप में जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों से नीना गुप्ता काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनीकिताब सच कहूं तो को रिलीज किया है। इस किताब में नीना गुप्ता ने अपने जीवन से जुड़े कई दिलचस्प वाकयों का जिक्र किया है। बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने के बाद नीना गुप्ता ने टीवी पर भी अपनी अलग जगह बनाई थी। अदाकारी के अलावा नीना गुप्ता अपने व्यक्तिगत जीवन की वजह से भी चर्चा का विषय रही हैं।

आशा भोसले ने विवियन की तुलना नाना पाटेकर से की

आशा भोसले ने विवियन की तुलना नाना पाटेकर से की

नीना गुप्ता ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से शादी की थी। हालांकि दोनों साथ नहीं रहते हैं और दोनों की एक बेटी है जिसका नाम मसाबा है। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से एक बार फिर से नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बात की जा रही है। दरअसल नीना गुप्ता के ब्वॉय फ्रैंड विवियन रिचर्ड्स से जब दिग्गज गायिका आशा भोसले पहली बार मिलती हैं तो वो विवियन की तुलना नाना पाटेकर से कर देती हैं।

आशा भोसले को दिया दिलचस्प जवाब

आशा भोसले को दिया दिलचस्प जवाब

सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हैं। इस कार्यक्रम में आशा भोसले, सोनू निगम, हरिहरन समेत तमाम इंडस्ट्री के दिग्गज मौजूद हैं। नीना जब अपने ब्वॉय फ्रैंड विवियन रिचर्ड्स के साथ पार्टी में पहुंचती हैं तो वो आशा भोसले के बगल में बैठती हैं और आशा भोसले से बात करती हैं। इस दौरान नीना विवियन को बताती हैं कि यहां फिल्म से जुड़े तमाम लोग आए हैं। इसी दौरान जब आशा भोसले कहती हैं कि विवियन रिचर्ड्स नाना पाटेकर की तरह लगते हैं तो नीना गुप्ता कहती हैं कि वो नाना पाटेकर से काफी बेहतर लगते हैं।

विवियन को बताया कौन हैं नाना

विवियन को बताया कौन हैं नाना

नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स से कहती हैं कि आशा जी कह रही हैं कि तुम नाना पाटेकर की तरह दिखते हो। इसपर विवियन पूछते हैं कि ये कौन है तो नीना कहती हैं कि वह भारतीय एक्टर हैं। मैंने आशा जी से कहा कि आप नाना पाटेकर से बेहतर लगते हैं। गौरतलब है कि नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करती हैं, वह विवियन के लिए अपने प्यार और सम्मान का हर इंटरव्यू में जिक्र करती हैं।

विवियन रिचर्ड्स के लिए खुलकर करती हैं प्यार का इजहार

विवियन रिचर्ड्स के लिए खुलकर करती हैं प्यार का इजहार

हाल ही में अपनी किताब के लॉन्च के मौके पर नीना गुप्ता ने कहा था कि मैं विवियन से प्यार करती थी और यही वजह कि हमारी एक बेटी है जिसका नाम मसाबा है। अगर आप किसी को प्यार करते हैं तो आप किसी से नफरत नहीं कर सकते हैं। आप साथ नहीं रहते हो या साथ में काम नहीं कर रहे होते हैं, लेकिन फिर भी धीरे-धीरे आपको उसके बारे में पता चलता है। ऐसा तो नहीं है कि आज प्यार है तो कल अचानक से गायब हो जाए। आप अपनी बेटी के दिमाग में उसके पिता के बारे में कैसे इस तरह के खयाल डाल सकते हैं। मैं उनका सम्मान करती हूं, वो मेरा सम्मान करते हैं, मसाबा दोनों का सम्मान करती है।

ड्रेस को लेकर हुई थीं ट्रोल

ड्रेस को लेकर हुई थीं ट्रोल

बता दें कि हाल ही में नीना गुप्ता अपनी किताब को देने के लिए गुलजार के घर पहुंची थीं, इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहने थे उसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि अगर आप गुलजार साहब से मिलने जा रही हैं तो आपको उस वक्त साड़ी पहनकर जाना चाहिए थी, दूसरे यूजर ने लिखा, उम्र के हिसाब से आपको कपड़े पहनने चाहिए। हालांकि नीना गुप्ता ट्रोलर्स को गंभीरता से नहीं लेती हैं और बिंदास अंदाज में जीने के अपने तरीको को जमकर इंन्ज्वॉय करती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+