दिवाली पर नई लड़कियों संग अय्याशी करते थे आसाराम, कंप्टीशन से चुनते थे लड़कियां

राहुल सचान ने ये खुलासा किया है कि दिवाली के दिन आसाराम लड़कियों के दो समूहों के बीच रस्साकशी की प्रतियोगिता करवाता था। जो समूह प्रतियोगिता जीतता था,उसे अनुष्ठान के लिए चुना जाता था। राहुल सचान आसाराम के अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम में कई साल तक साधक रहा था। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सचान ने बताया है कि यौन शोषण के लिए आसाराम किस तरह लड़कियों का चयन करता था।
सचान के मुताबिक आसाराम लड़कियों की दो टीमें बनाता था। एक टीम में स्लिम जबकि दूसरी टीम में आकर्षक और शारीरिक रूप से मजबूत लड़कियों को शामिल किया जाता था। निश्चित रूप से दूसरी टीम प्रतियोगिता जीत जाती थी। आसाराम प्रतियोगिता जीतने वाली लड़कियों से मिलता था। उनसे अनुष्ठान कराता। इस दौरान अन्य साधिकाएं लड़कियों का ब्रैनवॉश करती। अनुष्ठान के बाद आसाराम लड़कियों का यौन शोषण करता था। सचान के मुताबिक आसाराम लड़कियों को सम्मोहित कर लेता था।












Click it and Unblock the Notifications