Owaisi Stone Pelting: दिल्ली में सांसद आवास पर फेंके गए पत्थर, DCP ने ली जानकारी, AIMIM चीफ क्या बोले?

सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर असमाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। घटना से क्षुब्ध ओवैसी ने पुलिस के पास कंप्लेन दर्ज कराई। बता दें कि ओवैसी के आवास पर पहले भी पत्थर फेंके जा चुके हैं।

Owaisi Stone Pelting

लोक सभा सांसद Asaduddin Owaisi Stone Pelting के कारण एक बार फिर परेशान हैं। हैदराबाद से निर्वाचित सांसद ओवैसी के आवास पर फिर से तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी उनके घर पर पत्थर फेंकने की तस्वीरें सामने आई थीं। रविवार को कथित तौर पर AIMIM सांसद के घर को निशाना बनाया गया। DCP ने स्पॉट पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। खबरों के मुताबिक ओवैसी का आवास अशोका रोड पर है।

राष्ट्रीय राजधानी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पथराव किया। पुलिस ने कहा, पथराव में घर की खिड़कियों को नुकसान हुआ है। घटना के बाद एआईएमआईएम प्रमुख ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

ओवैसी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पथराव किया। घटना अशोका रोड इलाके में एआईएमआईएम प्रमुख के दिल्ली आवास पर शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई।
सूचना के बाद, एक अतिरिक्त DCP के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उनके आवास का दौरा कर और मौके से सबूत जमा किए।

ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उपद्रवियों के एक समूह ने उनके आवास पर पथराव किया और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा। लौटने पर मैंने खिड़कियों के शीशे टूटे हुए और चारों ओर पत्थर पड़े हुए पाए। मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम करीब 5:30 बजे पत्थर फेंके।"

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी यह भी कहा कि उनके आवास पर इस तरह का यह चौथा हमला है। पुलिस के लिखे लेटर में उन्होंने कहा, "यह चौथी बार है जब इस तरह का हमला हुआ है। मेरे घर के आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे हैं, और पत्थर फेंकने वाले लोगों तक पहुंचा जा सकता है, और दोषियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। यह माना जाता है कि इस तरह की बर्बरता की हरकतें उच्च सुरक्षा क्षेत्र में खुलेआम हो रही हैं।"

उन्होंने पत्र में कहा, "तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।" बता दें कि इससे पहले 2022 में ओवैसी के आवास पर पत्थर फेंकने की घटना हुई थी। उन्होंने इस मुद्दे पर लोक सभा स्पीकर ओम बिरला से हस्तक्षेप करने और सांसदों की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से काम करने की अपील की थी। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+