'BJP-RSS अब नया ड्रामा कर रही है...', मोहन भागवत के मदरसा जाने पर क्यों भड़क गए ओवैसी

'BJP-RSS अब नया ड्रामा कर रही है...', मोहन भागवत के मदरसा जाने पर क्यों भड़क गए ओवैसी

नई दिल्ली, 25 सितंबर: ऑल इंडिया मजीस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सुप्रीमो और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के दिल्ली के एक मदरसे के हालिया दौरे की आलोचना की। असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर आरएसएस और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। गुजरात के अहमदाबाद के जुहापुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "भाजपा और आरएसएस अब एक नया ड्रामा कर रही है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के एक मदरसे में गए, जहां उन्होंने कुरान सुनी और मदरसे के छात्रों से मुलाकात की। मीडिया ने इसे खूबसूरती से रिपोर्ट किया।''

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi ने RSS चीफ से पूछा Bilkis Bano से मिलेंगे, तो जवाब मिला.. | वनइंडिया हिंदी*Politics
    Asaduddin Owaisi

    'बिलकिस बानो से क्यों नहीं मिलते मोहन भागवत'

    असदुद्दीन ओवैसी आगे बोले, ''लेकिन दूसरी ओर असम में मदरसे तोड़े जा रहे हैं, यूपी में सर्वे हो रहा है, मुसलमानों की संपत्ति उनसे छीनी जा रही है..., बीजेपी के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। वे केवल हिंदू-मुसलमानों को एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाएंगे।''

    असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं मोहन भागवत साहब से अपील कर रहा हूं कि आप बिलकिस बानो से मिलें और उन्हें न्याय का आश्वासन दें। क्या मोहन भागवत बिलकिस बानो से मिल सकते हैं? लेकिन वह उनसे नहीं मिलेंगे।"

    मोहन भागवत ने किया दिल्ली के मदरसे का दौरा

    देश में मुस्लिम समुदाय तक अपनी पहुंच को आगे बढ़ाते हुए, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मस्जिद और मदरसे का दौरा किया और अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी के साथ चर्चा की। आरएसएस के मुताबिक इलियासी के साथ भागवत की बैठक अल्पसंख्यक समुदायों के साथ बातचीत करने की संघ की पहल का हिस्सा थी।

    मदरसे की अपनी यात्रा के दौरान, मोहन भागवत ने मदरसे के बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें कुरान पढ़ते हुए सुना। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि बच्चों ने 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' के नारे लगाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+