'मैंने पहले के राहुल को मार दिया है' वाले बयान पर ओवैसी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, कहा-'तू जिन्न है क्या?
Asaduddin Owaisi Mocks Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि उन्होंने अपने अंदर के पहले के राहुल गांधी को मार दिया है। अब इसको लेकर ओवैसी ने उनका मजाक उड़ाया है।

Asaduddin Owaisi Mocks Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बीते दिनों एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने अपने अंदर के पहले के राहुल गांधी को मार दिया है। राहुल गांधी के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब इसको लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनका मजाक उड़ाते हुए तंज कसा है। ओवैसी ने गुरुवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी से पूछा कि अगर उन्होंने खुद को मार लिया है तो क्या वह जिन्न हैं? ओवैसी ने कहा, "कांग्रेस का यह हाल है। एक 50 वर्षीय व्यक्ति कहता है कि उसने ठंड को मार दिया है, उसने खुद को मार लिया है। तू क्या है फिर? जिन्न है? अगर आपने खुद को मार डाला है तो यह व्यक्ति कौन है?
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकारों ने जब राहुल गांधी से उनकी व्यक्तित्व में बदलाव के बारे में पूछा तो उन्होंने यह बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वे आपके दिमाग में हैं। मैंने उन्हें बहुत पहले मार दिया था। जिस व्यक्ति को आप अभी देख रहे हैं, वह राहुल गांधी नहीं है। आप लोग हिन्दू धर्म का अध्ययन करो।
ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर भी बोला हमला
ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही रहना चाहिए वाले बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मैं एक गर्वित मुस्लिम हूं और मुझे इस बात पर गर्व है कि इस्लाम की 1300 साल की शानदार परंपराएं मेरी विरासत हैं।
Recommended Video

ओवैसी ने कहा कि... मुझे एक भारतीय के रूप में गर्व है। मैं उस अविभाज्य एकता का हिस्सा हूं जो भारतीय राष्ट्रीयता है।" उन्होंने कहा कि "मोहन भागवत ने 1,000 वर्षों के हिंदू युद्ध का उल्लेख किया। ऐसे में आप बताइए कि आप इतने सालों से किसके साथ लड़ रहे हैं? ओवैसी ने कहा कि भारत को 75 साल पहले आजादी मिली थी और आरएसएस का आजादी में कोई योगदान नहीं था। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। इस वक्त यात्रा पंजाब में है।
ये भी पढ़ें- Sharad Yadav Passes Away: राहुल गांधी ने किए शरद यादव के अंतिम दर्शन, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications