Sharad Yadav Passes Away: राहुल गांधी ने किए शरद यादव के अंतिम दर्शन, कही ये बात
Sharad Yadav Passes Away: शरद यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह उनके आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Sharad Yadav Passes Away: जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार (12 जनवरी) को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शरद यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शरद यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह उनके आवास पहुंचे।
राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा,
मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है, वह आज हमारे बीच नहीं रहें तो काफी दु:ख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।
शरद यादव के निधन की खबर आते ही राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।'
शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने दी। शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करते लिखा कि 'पापा नहीं रहे।' बता दें, शरद यादव के निधन से राजनीति जगत को गहरा आघात लगा है। उनके निधन पर कई नेताओं सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। शरद यादव के निधन पर बिहार के डेप्यूटी सीएम तेजस्वी यादव ने दुख जताया है।
Recommended Video
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।'












Click it and Unblock the Notifications