भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था? क्या बोले लोकसभा में सरकार पर हमलावर ओवैसी
Asaduddin Owaisi in Lok Sabha: लोकसभा में आज तीसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है। इस बहस में सभी सांसद और मंत्री अपना पक्ष रखते हुए एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम ( AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला करते नजर आए। असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदुत्व से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने हरियाणा हिंसा को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा
जानें क्या कहा असदुद्दीन ओवैसी ने?
असदुद्दीन ओवैसी में लोकसभा में बोलते हुए कहा कि हमारे गृह मंत्री कल 'भारत छोड़ो' के बारे में बात कर रहे थे। मुझे आश्चर्य है कि अगर उन्हें पता चलेगा कि 'भारत छोड़ो' का नारा एक मुस्लिम द्वारा बनाया गया था, तो वह इस शब्द का उपयोग नहीं करेंगे। वह मानेंगे ही नहीं कि भारत छोड़ो का नारा कोई मुसलमान दे सकता है। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भारत छोड़ो का नारा एक मुसलमान ने ही दिया था और उसका नाम यूसुफ मेहर अली था। यूसुफ मेहर अली ने ही महात्मा गांधी को भारत छोड़ो का नारा सुझाया था। मैं कहना चाहता हूं आप (केंद्र सरकार) जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं, उससे देश को नुकसान होगा। मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि क्या हिंदुत्व देश से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

सरकार हिंदुओं में हथियार बंटवा रही: ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि सरकार हिंदुओं में हथियार बंटवा रही है। सरकार देश को खतरे में डाल रही है लेकिन भारत छोड़ो नारा भी दे रही है। ओवैसी ने कहा कि इस देश में अगर भारत छोड़ो कहना है तो कहिए चीन भारत छोड़ो। वो गौरक्षक जिसका नाम मोनू मानेसर है, वो आपके लिए मोनू डार्लिंग बन गया है, उससे कहें क्विट इंडिया।
'कुर्सी है ये तुम्हारा जनाजा तो नहीं': ओवैसी
मणिपुर को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार का कहना है कि मणिपुर के सीएम सहयोग कर रहे हैं, इसलिए वह उन्हें हटाना नहीं चाहती। ओवैसी ने कहा कि असम राइफल्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। किसी शायर ने अच्छा कहा था कि कुर्सी है ये तुम्हारा जनाजा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते? ओवैसी ने मोदी सरकार से कुलभूषण जाधव को लेकर भी सवाल पूछा। कहा कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तान जेल में बंद हैं, उन्हें सरकार अभी तक क्यों नहीं ला पाई?












Click it and Unblock the Notifications