लोकसभा में बोले ओवैसी, क्या इस ईद बकरों की जगह कश्मीरियों की कुर्बानी चाहती है सरकार

नई दिल्ली। लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा के दौरान मंगलवार को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि क्या सरकार ने सही कदम नहीं उठाया है। जो फैसला किया गया है, वो संविधान के साथ धोखे की तरह से है। आपने वो वादा तोड़ दिया जो संविधान में किया गया था।

औवेसी

औवेसी ने सरकार से सवाल करते हुए कहा, इस सोमवार को ईद है। इस ईद पर क्या होने वाला है, आपको कुछ अंदाजा भी है। क्या आप चाहते हैं कि ईद पर कश्मीरी बकरों की जगह खुद को कुर्बान कर दें। आप ऐसा ताहते हैं तो फिर मैं आपको पक्का बता रहा हूं कि कश्मीरी ऐसा कर सकते हैं। वो कुर्बान हो सकते हैं।

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक सोमवार को राज्यसभा से पास हो चुका है। मंगलवार को इसे लोकसभा में पेश किया गया है, बिल पर चर्चा हो रही है। बिल में जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और दो अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का प्रावधान है। इस बिल को लेकर देश में दो तरह की राय है। एक बड़ा तबका इसे बेहतर कदम बता रहा है तो जम्मू कश्मीर (खासतौर से घाटी में प्रभाव रखने वाले) के नेता और देश की कई राजनीतिक पार्टियां भारी विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के चार पूर्व सीएम, कई मौजूदा सांसद और ज्यादातर मेनस्ट्रीम पार्टियां इस बिल को विनाशकारी कह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+