'पाकिस्तानी आतंकवादियों और सीरिया के ISIS में कोई फर्क नहीं', बहरीन से ओवैसी ने दुनिया को बताया भारत का स्टैंड

Asaduddin Owaisi (Bahrain): अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से गए असदुद्दीन ओवैसी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता और आतंकवादी संगठनों द्वारा धर्म का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहलगाम आंतकी हमले को याद करते हुए ओवैसी ने कहा, 'छह दिन पहले शादी करने वाली एक महिला सातवें दिन विधवा हो गई। दो महीने पहले ही शादी करने वाली एक दूसरी महिला ने भी अपना पति खो दिया।'

ओवैसी ने कहा, ''पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तानी आतंकवादियों और सीरिया में आईएसआईएस (ISIS) के बीच कोई अंतर नहीं है। इन आतंकवादी संगठनों ने भारत में मासूम लोगों की हत्या को सही ठहराया है और उन्होंने कुरान की आयतों का गलत संदर्भ दिया है... हमें इसे खत्म करना होगा। उन्होंने लोगों की हत्या को उचित ठहराने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है। इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और कुरान में साफ-साफ कहा गया है कि एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या पूरी मानवता की हत्या करने के समान है।"

Asaduddin Owaisi Bahrain
Photo Credit: बहरीन की प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी (सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य)

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की टीम में कल मनामा, बहरीन पहुंचे। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल ओवैसी ने प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान को एक ''विफल देश'' बताया।

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की आतंकवाद पर खोली पोल

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकी नेटवर्क को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए कोई भी सपोर्ट देना बंद करना चाहिए, आतंकी नेटवर्क को खत्म करना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

ओवैसी ने कहा,

''हमारी सरकार ने हमें और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सभी दलों के सदस्यों के कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों को भेजा है, ताकि दुनिया को पता चले कि भारत किस खतरे का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से हमने बड़ी संख्या में लोगों की जान गंवाई है। निर्दोष लोग मारे गए हैं। सच तो यह है कि यह समस्या पाकिस्तान से ही आती है।''

ओवैसी बोले- हमारे देश में राजनीतिक मतभेद लेकिन देश के लिए सब एक हो जाते हैं

ओवैसी ने कहा,

"हमारे देश में एकमत है, चाहे हम किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हों। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन जब हमारे देश की अखंडता की बात आती है, तो यह सही समय है कि हमारा पड़ोसी देश इसे समझे... मैं अपील करता हूं और उम्मीद करता हूं कि बहरीन सरकार पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में वापस लाने में हमारी मदद करेगी क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल उन आतंकवादियों को समर्थन देने के लिए किया गया है।"

भारत वे 33 देशों में भेजा अपना प्रतिनिधिमंडल

भारत सरकार की व्यापक कूटनीतिक पहल के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाना और भारत की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+