डिफेंस एक्सपों में बोले PM मोदी, अब हम कबूतर छोड़ते हैं, भड़के औवसी ने कहा- और बलात्कारी भी
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के मौके पर कहा कि एक वो समय था जब कबूतर छोड़े जाते थे और आज चीतों को छोड़ा जाता है। प्रधानमंत्री के इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके उनपर निशाना साधा और लिखा, बलात्कारी भी छोड़े जाते हैं। दरअसल बिल्किस बानो के दोषियों की जिस तरह से समय से पहले रिहाई हुई उसको लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है।
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट ने बिल्किस बानों के दोषियों को रिहा किए जाने पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया था। जिसके जवाब में गुजरात सरकार की ओर से कहा गया था कि केंद्र सरकार ने भी इसके लिए अपनी मंजूरी दी थी। सरकार के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बचाव करते हुए कहा था कि यह नियम के तहत किया गया है। दोषियों ने 14 साल का समय जेल में काटा और उन्हें कानून के तहत रिहा किया गया है, इसमे कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन विपक्ष इसको लेकर गुजरात सरकार और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है।

बता दें कि डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यही देश, कोई जमाना था, जब कबूतर छोड़ा करता था, आज चीता छोड़ने की ताकत रखता है। इस सामर्थ्य के साथ घटनाएं छोटी होती हैं लेकिन संकेत बहुत बड़े होते हैं, शब्द समर्थ और सरल होते हैं, लेकिन सामर्थ्य अपरंपार होता है। आज भारत की युवाशक्ति और भारत का सामर्थ्य विश्व के लिए आशा का केंद्र बन रहा है और आज का यह डिफेंस एक्सपो उसी का एक रूप लेकर आपके सामने प्रस्तुत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम दुनिया के सामने अपने सामर्थ्य का परिचय दे रहे हैं। इस एक्सपो में 1300 से ज्यादा एग्जिविटर्स हैं। मुझे खुशी है जब भारत भविष्य के इन अवसरों को मौका दे रहा है तो 53 अफ्रीकी देश हमारे साथ खड़े हैं। इस अवसर पर दूसरा इंडिया-अफ्रीका डिफेंस डायलॉग भी शुरू होने जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हमारे छोटे-छोटे उद्योगों के पास भी पूंजी पहुंचने वाली है, लाखों रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं। मैं सभी कंपनियों से कहना चाहता हूं कि आप इन अवसरों को भविष्य के भारत को ध्यान में रखकर आकार दीजिए। मैं नौजवानों को विश्वास देता हूं कि मैं आपके साथ हूं। आपके उज्जवल भविष्य के लिए मैं अपना आज खफाने के लिए तैयार हूं। देश बहुत तेजी से बदल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications