'तेलंगाना में आरक्षण धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं', मुस्लिम रिजर्वेशन पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बीच एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण को लेकर भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि राज्य में आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं दिया जाता।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएस कृष्णन की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में मुसलमानों के सामाजिक व शैक्षिक पिछड़ेपन आंकड़ों के आधार पर मुस्लिम आरक्षण लागू करने पर विचार किया गया है। एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण का लाभ हर मुस्लिम को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय में कुछ पिछड़े वर्ग हैं, जिन्हें ये इसका लाभ दिया जा रहा है।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण को धर्म आधारित होने से इनकार किया। ओवैसी ने मुस्लिम में जातियों के पिछड़े होने का जिक्र करते हुए कहा भाजपा झूठ बोल रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को जो आरक्षण दिया जा रहा है, वह धर्म के आधार पर नहीं है। मुसलमानों के सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन का डेटा भी मौजूद है।

एआईएमआईएम चीफ ने सवाल किया कि बीजेपी मुस्लिम समुदाय के विकास से नफरत क्यों करती है? उन्होंने कहा "मुस्लिमों के सामाजिक शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राष्ट्रीय हित में है। भाजपा को मुसलमानों के डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, शिक्षक बनने, एमबीए या पीएचडी करने से नफरत क्यों है।"
ओवैसी ने कहा कि राज्य में मुसलमानों के सामाजिक व शैक्षिक पिछड़ेपन आंकड़े मौजूद हैं और आरक्षण का लाभ पीएस कृष्णन की रिपोर्ट के बाद दिया गया। रिपोर्ट में तैयार मसौदे में कहा गया था कि मुस्लिम समुदाय में कुछ पिछड़े वर्ग हैं और उन्हें यह (आरक्षण) मिलना चाहिए, न कि ऊंची जाति के मुसलमानों को। एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण का लाभ हर मुस्लिम को नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications