वोटर लिस्ट में रोहिंग्या वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, 'क्या अमित शाह दिल्ली में सो रहे थे ?"

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच वार पलटवार जारी है। अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रोहिंग्या वाले बयान पर बीजेपी के ऊपर हमला बोला है।

Recommended Video

    GHMC Elections 2020: Hyderabad में Amit Shah ने Owaisi को rohingya पर दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी
    Asaduddin Owaisi

    असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने दावा किया था कि 30 हजार अवैध रोहिंग्या शरणार्थी हैं जो यहां पर वोटर लिस्ट में दर्ज हो गए हैं। मैं कहता हूं कि वे ऐसे 1000 नाम पहचान कर दिखाएं और सवाल करें कि क्या अमित शाह (गृह मंत्री) दिल्ली में सो रहे थे ? उन्होंने क्यों नहीं उन्हें बाहर किया ? कौन उन्हें रोक रहा था ?"

    बता दें कि बीजेपी नेता और बंगलौर से सांसद तेजस्वी सूर्या ने रोहिंग्याओं का मुद्दा उठाया था। सूर्या ने कहा था कि ओवैसी की पार्टी केवल रोहिंग्याओं का विकास करती है। सूर्या ने कहा था कि रोहिंग्याओं को वोटर कार्ड दे दिया गया था। AIMIM ने पिछला चुनाव रोहिंग्याओं की मदद से जीता था। सूर्या ने हैदराबाद में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के अवैध रूप से रहने और उनका वोट एआईएमआईएम को मिलने की बात कही थी।

    ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए 1 दिसम्बर को मतदान होना है। 4 दिसम्बर को मतगणना की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+