मोदी के पीएम बनते ही इन 10 नेताओं की शामत
नयी दिल्ली। देश में नई सरकार बनने वाली है। भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंका कर खुद के दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। नरेन्द्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले है। मोदी के पीएम बनते ही देश में बहुत कुछ बदलने की उम्मीद की जा रही है।
लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मोदी के आने से अच्छे दिन आएगे, लेकिन कुछ नेताओं के लिए मोदी के आते ही बुरे दिन शुरु हो जाएगे। आपको हम यहां ऐसे 10 नेताओं की जानकारी दे रहे है जिनपर मोदी के पीएम बनते ही शामत आने वाली है।

नाम बदलेंगे लालू
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव मोदी के धुर विरोधी रहे हैं। लालू यादव ने कहा था कि बिहार में मोदी लहर नहीं है और अगर मोदी को बिहार से भगाने में सफल नहीं रहे, तो वह अपना नाम बदल लेंगे।

देवगौड़ छोड़ेंगे राज्य
पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर के सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने शिमोगा में मीडिया को संबोधन में कहा था कि बीजेपी का बहुमत नहीं मिलेगा। मोदी देश का पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर ऎसा होता है तो मैं कर्नाटक राज्य छोड़ दूंगा और किसी दूसरी जगह बस जाऊंगा।

करण जौहर की बीबी बनेंगे कमाल
बैतुके बयानबाजी के लिए मशहूर कमाल खान ने नरेन्द्र मोदी को ऎसी चुनौती दी कि वह अब उन पर ही भारी पड़ने वाली है। कमाल खान ने टि्वट करके चुनौती दी कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो मैं अपना लिंग परिवर्तन करवा लूंगा और करण जौहर से शादी कर लूंगा।

अय्यर चाय बेचेंगे अय्यर
कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने नरेन्द्र मोदी का ना केवल मजाक उड़ाया बल्कि उनके चायवाला स्टेटस की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगें, लेकिन वह यहां चाय बेचना चाहते हैं तो हम उनके लिए कोई जगह ढूंढ़ सकते हैं।

कपिल सिब्बल पर शामत
पूर्व केद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भविष्यवाणी की थी कि अगर मोदी कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।

भागने की तैयारी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह नरेन्द्र मोदी की राह का सबसे बड़ा रोड़ा हैं। उनके रहते मोदी पीएम नहीं बन पाएंगें। नीतीश की जद यू पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया। जबकि बीजेपी ने 22 व इसके घटक दलों ने 9 सीट जीती।

नहीं रोक पाए मोदी की आंधी
मोदी के प्रधानमंत्री बनने की राह में बड़ा रोड़ा खड़ा करने की जिम्मेदारी का बिगुल बजाया पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने। बेनी ने कहा कि कांग्रेस सहित किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा।

केजरीवाल भी हुए फेल
आम आदमी पार्टी के चमत्कारिक नेता अरविंद केजरीवाल को भविष्यवाणी करने की जैसे आदत सी हो गई है। गुजरात में 3 दिन रहकर उन्होंने विकास की पोल खोलने का दावा किया। इसके बाद दो दिन वाराणसी में रहते हुए उन्हें सपना आया कि मोदी वाराणसी से हार जाएंगे। लेकिन हालत ये कि उनकी पार्टी 4 सीटें मिली।

ट्वीट हो गया फेल
कांग्रेस पार्टी के नेता संजय झा ने भविष्यवाणी की थी कि कृप्या इस टि्वट को सेव कर लीजिए; 2014 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और बहुमत के साथ गठबंधन का नेतृत्व आराम से करेगी।

सरकार सबका हाल बेहाल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री वी नारायणस्वामी ने 12 मई को दावा किया कि 2004 और 2009 में सभी तरह के एग्जिट पोल गलत साबित हुए। और इस बार भी कांग्रेस तीसरे मोर्चे के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications